फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sardar patel jayanti celebrate

सरदार पटेल ने बांधा देश को एकता के सूत्र में

Sun, 01 Nov 2020 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Sardar patel jayanti celebrate
सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर भाजपा कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते मेयर रामत?
झांसी। पूर्व गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। बीएचईएल के प्रशासनिक भवन सभागार में अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता व सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। अपर जिलाधिकारी वी प्रसाद ने कहा कि पटेल का व्यक्तित्व भारतीय जनमानस के अंतर में पूर्ण श्रद्धा व सम्मान के साथ विद्यमान है। इस मौके पर इकाई प्रमुख टीके बागची, महाप्रबंधक मुक्तिकांत खरे, प्रविशा वार्ष्णेय, प्रदीप रावत, आरके गौतम, सुनील बोकाडे, एचके पंडित, आफताब आलम मौजूद रहे। आयुक्त सभागार में सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता का पाठ पढ़ाया। कलक्ट्रेट प्रांगण मेें जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने शपथ दिलवाते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करना होगा।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा के नेतृत्व में कार्यालय पर जयंती मनाई गई। महापौर रामतीर्थ सिंघल ने विचार रखे। इस मौके पर शैलेंद्र प्रताप सिंह, अमित श्रीवास्तव, हिमांशु दुबे, चंद्रभान राय, रोहित गोठनकर, प्रियांशु डे, अभिषेक जैन मौजूद रहे। पुलिस लाइन में एसपी देहात राहुल मिठास ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

सपा के महानगर कार्यालय में महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम खान की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। इस मौके पर प्रतिपाल सिंह यादव, अमित यादव, नौसाद खान, प्रेम वाल्मीकि, जीशान, तारिक मकरानी, अयान अली हाशमी व आशीष पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपाइयों ने इलाहाबाद बैंक चौराहा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर शकील खान, अमित कुशवाहा, अमित, अभिषेक सोनी, संतोष रायकवार, सरदार प्रिंस भुसारी, जैकी मौजूद रहे। रायकवार समाज महासभा बुंदेलखंड, बिपिन बिहारी इंटर कॉलेज, बुंदेलखंड कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय समेत अन्य संस्थानों ने जयंती मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed