फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sardar like Sultana for police

पुलिस के लिए ‘सुल्ताना’ बना ‘सरदार’

Fri, 15 May 2015 12:27 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Fri, 15 May 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
सुल्ताना वह डाकू था, जिसने नजीराबाद के नवाब नजीबुद्दौला के किला पर कब्जा कर लिया था। अंग्रेजी हुकूमत की फौज उसे तलाशने के लिए छापेमारी करती, मगर वह हाथ नहीं आता था। कभी वह कब्जाए गए किला में छुप जाता तो कभी किसी गांव में। उसके ऊपर पिक्चर भी बन चुकी है। वर्तमान में जिला पुलिस के लिए सरदार सिंह गुर्जर को यदि सुल्ताना डाकू कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। इसकी वजह सैकड़ों बार दबिश देने के बावजूद उसके बारे में कोई सुराग नहीं लग पाना है।
विज्ञापन

पुलिस दावा करती है कि सरदार के छह शरणदाताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है। फिर भी हैरानी है कि आज तक उसके ठिकाने के बारे में पुलिस को पता नहीं है। पुलिस सूत्रों पर यकीन करें तो सरदार के गिने चुने ही फोटो पुलिस के पास हैं। गुरुवार को सरदार सिंह गुर्जर की गिरफ्तारी के मुद्दे पर हाईकोर्ट ने सूबे के आला पुलिस अधिकारियों को कोई सुराग नहीं लगने पर फटकार लगाई। तमाम कार्रवाइयां करने के साक्ष्य देने के बाद कोर्ट ने 13 जुलाई तक का समय पुलिस अधिकारियों को दिया है।
विज्ञापन

बताते चलें सरदार सिंह कानपुर से पेशी पर लाते समय पुलिस को चमका देकर भाग गया था। तमाम प्रयास के बावजूूद जब मध्यप्रदेश व उत्तर प्रदेश की पुलिस उसे पकड़ नहीं सकी तो उस पर दोनों प्रदेश से 75 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया। सूत्र बताते हैं कि सरदार सिंह गुर्जर पर आला पुलिस अधिकारियों ने पुरस्कार की राशि बढ़ाने का फैसला कर लिया है, जिसकी जल्द ही संस्तुति की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed