फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sarafa bussinessman thief jwellary

दिनदहाडे़ सराफा कारोबारी की दुकान से लाखों के जेवर चोरी

Wed, 25 Nov 2020 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Sarafa bussinessman thief jwellary
सीपरी बाजार में ज्वैलर्स की दुकान से जेबर से भरा वेग चुराकर भाग रहे बदमाश की सीसीटीवी फुटेज।
झांसी। मंगलवार को सीपरी बाजार थाना इलाके के आरोग्य सदन चौराहा स्थित एक सराफा दुकान से दिनदहाडे़ बदमाश ने जेवरों से भरा बैग चुरा लिया। बैग गायब देख कारोबारी के होश उड़ गए। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सीपरी इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कारोबारी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज करके बदमाश की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना सीपरी बाजार के आरोग्य सदन के पास श्यामसुंदर सोनी (45) निवासी आवास विकास कॉलोनी की सुंदर ज्वैलरी नाम से दुकान है। दुकान पर श्यामसुंदर अकेले ही बैठते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि रोजाना की तरह मंगलवार को दुकान पर थे। खाना खाने के बाद दोपहर 2.40 मिनट पर वह दुकान खुली छोड़कर पास में ही पेशाब करने चले गए। पांच-सात मिनट के बाद जैसे ही वापस लौटे दुकान में रखा जेवरों से भरा बैग गायब मिला। कारोबारी के मुताबिक बैग में करीब पांच लाख रुपये के जेवर समेत पांच हजार रुपये नकद रखे थे। बैग गायब देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आसपास के लोगों से पुलिस ने पूछताछ भी लेकिन, कहीं से कोई सुराग नहीं मिला। कारोबारी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीपरी बाजार थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच कर बदमाश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

हेलमेट लगाकर दुकान में दाखिल हुआ बदमाश
दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में एक व्यक्ति दुकान के भीतर जाता हुआ दिखाई दिया। लेकिन हेलमेट लगाए होने की वजह से उसकी पहचान नहीं हो सकी। कुछ दूर बाद लगे एक दूसरे सीसीटीवी में उसने कुछ देर के लिए हेलमेट उतारा। लेकिन मास्क लगाए होने से चेहरा अधिक साफ नजर नहीं आ रहा। पुलिस के मुताबिक जिस गाड़ी से वह व्यक्ति आया, उसमें नंबर नहीं था। इंस्पेक्टर सीपरी बाजार के मुताबिक दूसरे जगह लगे सीसीटीवी से भी फुटेज निकालकर बदमाश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed