फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sarafa bussinesman loot

सराफा कारोबारी के लूट के ड्रामे में ढाई घंटे उलझी रही पुलिस

Tue, 29 Jun 2021 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Sarafa bussinesman loot
झांसी। सोमवार की शाम एक सराफा कारोबारी के लूट के हाई वोल्टेज ड्रामे थाना कोतवाली पुलिस ढाई घंटे तक उलझी रही। असलियत सामने आने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। देर रात तक सराफा कारोबारी से पूछताछ की जाती रही।
विज्ञापन

बड़ागांव गेट बाहर पीतांबरा कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र सोनी चांदी के बिछिया बनाने का काम करते हैं। ये काम वे अपने घर से ही करते हैं। व्यापारियों से ऑर्डर मिलने के मिलने के बाद माल दुकान तक पहुंचाने की उनकी जिम्मेदारी होती है। सोमवार की शाम तकरीबन सवा पांच बजे उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी कि मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश उनसे सात किलोग्राम चांदी छीन कर भाग गए। घटना स्थल उन्होंने सूजे खां खिड़की के बाहर बताया। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी सिटी विवेक कुमार त्रिपाठी व सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह भी घटना स्थल पर पहुंच गए। सराफा कारोबारी से गहराई से पूछताछ करने पर मामले में तमाम झोल सामने आए। कारोबारी ने घटना का समय शाम सवा चार बजे बताया। उसने कहा कि घटना के बाद वो बेहोश हो गया था, जिससे तत्काल पुलिस को जानकारी नहीं दे पाया। एक घंटे बाद डायल 112 को फोन किया। आसपास के लोगों ने घटना में अनभिज्ञता जाहिर की। पुलिस ने जब गहराई से पूछताछ की तो वो टूट गया। उसने बताया कि वो उसके सिर पर कर्ज हो गया था, जिसे चुकाने के लिए उसने ये ड्रामा किया। जानकारी में आया कि चार-पांच साल पहले भी वो इस तरह का ड्रामा कर चुका है। पुलिस उसे कोतवाली ले आई। देर रात तक उससे पूछताछ की जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed