फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   saraf murder case acccused ate poison

सराफ हत्याकांड के आरोपी ने पहले वीडियो वायरल किया और अब जहर खा लिया

Thu, 24 Jun 2021 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
saraf murder case acccused ate poison
फोटो 3- पुलिस की गिरफत में फरार चल रहे आरोपी - फोटो : DEHAT
सराफ हत्याकांड के आरोपी ने पहले वीडियो वायरल किया और अब जहर खा लिया
विज्ञापन

झांसी। मऊरानीपुर में हुए सराफ हत्याकांड के एक आरोपी मनीष सेठिया ने बुधवार दोपहर को जहर खा लिया। कुछ दिन पहले ही उसने खुद को बेकसूर बताते हुए जान देने की बात भी कही थी। बुधवार को पहले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और बाद में मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। इस पूरे घटनाक्रम में दिचलस्प बात यह है कि आरोपी ने जहर कहां खाया, यह बात पुलिस के गले की हड्डी बन गई। पुलिस अफसर इस सवाल से पल्ला झाड़ते नजर आए।
मऊरानीपुर में 13 जून को सराफा कारोबारी अशोक अग्रवाल की हत्या के आरोप में आठ के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ। इनमें से पांच आरोपी पकड़े गए जबकि तीन आरोपी पुलिस को नौ दिन तक चकमा देते रहे। उनकी तलाश में पुलिस टीम लगातार मऊरानीपुर स्थित उनके घर समेत रिश्तेदारों एवं जान-पहचान वाले ठिकानों पर दबिश दे रही थी लेकिन, फरार आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार रात दो आरोपी राकेश सेठिया एवं अखिलेश विश्वकर्मा को पुलिस पकड़ने में कामयाब रही। दो आरोपियों के हत्थे चढ़ने के बाद बुधवार दोपहर अचानक एक आरोपी मनीष सेठिया ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। उसे पत्नी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। बताया गया उसने जहर खा लिया है। सूचना मिलने पर मऊरानीपुर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मनीष को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां उसे इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत सामान्य है। इंस्पेक्टर मऊरानीपुर शैलेंद्र सिंह के मुताबिक हालात सामान्य होने पर उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

आरोपी का जहर खाना पुलिस के लिए बना गले की हड्डी
आरोपी मनीष सेठिया के जहर खाने के बाद उसकी पत्नी उसे लेकर सामुदायिक अस्पताल पहुंची। इससे यह पूरी घटना पुलिस के गले की हड्डी बन गई। पिछले नौ दिन से पुलिस मनीष की तलाश में दिन-रात एक कर देने के दावे कर रही है। उसका मोबाइल भी सर्विलांस पर लगा रखा, लेकिन उसका सुराग पुलिस को नहीं मिला। बुधवार को जब पत्नी मनीष को लेकर अस्पताल पहुंची तब माना जा रहा कि आरोपी मऊरानीपुर में ही अपने किसी परिचित के घर में पनाह लिए हुए था। अब इसकी भनक पुलिस को कैसी नहीं मिली, इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, एक संभावना यह भी जताई जा रही कि पुलिस ने राकेश एवं अखिलेश के साथ मनीष को भी उठा लिया था। इसी दौरान मौका पाकर मनीष ने जहर खा लिया। अपना पीछा छुड़ाने की गरज से पुलिस ने उसे परिजनों के हवाले कर दिया, हालांकि इस बारे में आरोपी के परिजन कुछ बोल नहीं रहे हैं। पुलिस अफसर भी आरोपी के जहर खाने की जगह के बारे में बताने से बचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्याकांड के दो फरार आरोपी भेजे गए जेल
सराफ हत्याकांड में फरार चल रहे राकेश सेठिया एवं अखिलेश विश्वकर्मा को पुलिस ने मंगलवार रात मऊरानीपुर के गौरव गेस्ट हाउस के पास से धर दबोचा। पुलिस पिछले नौ दिनों से इनकी तलाश कर रही थी। जमा तलाशी के बाद दोनों के पास से दो तमंचा एवं तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। लिखापढ़ी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। उधर, हत्याकांड में नामजद सातों आरोपियों की हिस्ट्रीशीट भी खोल दी गई है। इस मामले में विनोद सेठिया, दीपेश सेठिया, मनोज सेठिया, संदीप सेठिया, कल्लू पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed