फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sapa ko jhatka jila panchyat chunav

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव से पहले सपा को झटका, प्रबल दावेदार का ही इंकार

Mon, 21 Jun 2021 10:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
sapa ko jhatka jila panchyat chunav
झांसी। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर अपना कब्जा कायम रखने की तैयारी में जुटी समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। सपा की ओर से प्रबल दावेदार माने जा रहे चुरारा से जिला पंचायत सदस्य हेमंत सेठ ने स्पष्ट कर दिया है कि वे इस चुनाव में किस्मत आजमाने नहीं जा रहे हैं। बल्कि, उनका फोकस अगले साल होने पर विधानसभा के चुनाव पर है। ऐसे में सपा में पसोपेश की स्थिति पैदा हो गई है।
विज्ञापन

जिला पंचायत के पिछले सदन में समाजवादी पार्टी के पास 24 में से 16 सदस्यों की ताकत थी। जबकि, भाजपा और बसपा के महज चार-चार ही सदस्य चुनकर जिला पंचायत में पहुंचे थे। सदन में पूर्ण बहुमत होने पर सपा ने आसानी से जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी हथिया ली थी। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद बुंदेलखंड की सभी जिला पंचायतों के अध्यक्ष बदल गए थे, लेकिन झांसी सीट इसमें अपवाद बनी रही थी। यहां पूरे पांच साल तक जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी सपा के खाते में बनी रही। हालांकि, इस बार हुए चुनाव में सपा को करारा झटका लगा। पार्टी के सिर्फ पांच अधिकृत प्रत्याशी ही चुनकर जिला पंचायत के सदन में पहुंचे हैं। बावजूद, सपा ने चुनाव निपटते ही अध्यक्ष पद की तैयारी शुरू कर दी थी। पार्टी का दावा था कि बसपा, कांग्रेस और निर्दलियों के बूते वो अपना जिला पंचायत अध्यक्ष बना ले जाएगी। अनुसूचित जाति के लिए सीट आरक्षित होने की वजह से शुरुआत से ही माना जा रहा था कि सपा मऊरानीपुर की पूर्व विधायक डा. रश्मि आर्य के देवर चुरारा सीट से जिला पंचायत सदस्य हेमंत सेठ पर दाव लगाएगी। जिला इकाई ने प्रदेशीय नेतृत्व को ये संदेश पहुंचा दिया था। लेकिन, अब हेमंत सेठ ने स्पष्ट कर दिया है कि वे जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ने जा रहे हैं। उनका पूरा फोकस अगले साल होने वाले विधानसभा के चुनाव पर है, जिसमें मऊरानीपुर सीट से उनकी भाभी रश्मि आर्या चुनाव लड़ने जा रही हैं। ऐसे में अब सपा ने नए सिरे से प्रत्याशी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सपा जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव पूरे दमखम के साथ लड़ेगी। आवश्यकता पड़ने पर किसी निर्दलीय पर भी दांव लगाने से पार्टी पीछे नहीं हटेगी। जीत के लिए जरूरी बहुमत हमने जुटा लिया है। अन्य दलों के व निर्दलीय भी हमारे संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- महेश कश्यप, जिलाध्यक्ष - सपा
14 सदस्यों का साथ मिलने का भाजपा का दावा
झांसी। अनुकूल परिस्थितियां होने के बाद भी भाजपा जिला पंचायत के चुनाव में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। उसके सिर्फ नौ सदस्य ही जिला पंचायत के सदन में पहुंचे हैं। जबकि, अध्यक्ष बनाने के लिए 24 सदस्यों वाले जिला पंचायत में 13 सदस्यों का समर्थन हासिल होना जरूरी है। सदन में पूर्ण बहुमत न होने की वजह से भाजपा के लिए भी अपना जिला पंचायत अध्यक्ष बना पाना आसान नहीं है। लेकिन, इस बार भाजपा कोई भी मौका हाथ से गंवाना नहीं चाहती। यही वजह से है कि प्रदेशीय नेतृत्व खुद इस चुनाव पर नजर जमाए हुए है। भाजपा की एक अघोषित टीम हवा का रुख अपनी ओर मोड़ने में जुटी हुई है। चुनाव में किसी तरह की अड़चन पैदा न हो, इसके 14 जिला पंचायत सदस्यों के प्रमाण पत्र इकट्ठा कर लिए गए हैं। निर्दलीय छह सदस्यों को भाजपा अपना मान कर चल रही है।

भाजपा को चौदह सदस्यों का समर्थन हासिल हो चुका है। इसके अलावा भी कई सदस्य हमारे संपर्क में हैं। ऐसे में भाजपा आसानी से अपना जिला पंचायत अध्यक्ष बना लेगी। जबकि, दूसरे दलों के पास प्रत्याशी भी नहीं हैं। भाजपा जल्द प्रत्याशी घोषित कर देगी।
- मुकेश मिश्रा, महानगर अध्यक्ष - भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed