फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sanvi got name india book record

तीन साल की सान्वी ने इंडिया बुक में दर्ज कराया नाम

Thu, 21 Jan 2021 12:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Sanvi got name india book record
सान्वी सिंह।
झांसी। जिले की एक होनहार तीन साल की बेटी ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया है। जिस उम्र में कई बच्चे आमतौर पर सही ढंग से बात भी नहीं कर पाते उसमें सान्वी ने तमाम देशों के नाम धड़ाधड़ बता दिए। उसकी प्रतिभा देख निर्णायक मंडल ने खूब उत्साहवर्धन किया। सान्वी की उपलब्धि पर बीएचईएल स्टाफ बहुत खुश है।
विज्ञापन

बीएचईएल निवासी सान्वी सिंह ने एक मिनट दो सेकेंड में 48 एशियाई देशों और उनकी राजधानियों के नाम सुनाकर यह उपलब्धि पाई है। इससे पहले सान्वी सिंह ने ग्लोबल रिकॉर्ड्स फेडरेशन में एक मिनट में देश के सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और राजधानियों के नाम सुनाकर रिकार्ड कायम किया था। सान्वी के पिता हरेंद्र वर्मा ने बताया कि सान्वी शुरू से ही होनहार है। पहले भी रिकॉर्ड कायम कर चुकी हैं। इतनी कम उम्र में सान्वी के नाम एक और पुरस्कार जुड़ने से उसके माता-पिता के साथ ही बीएचईएल परिसर के सभी लोग बहुत खुश हैं। पिता ने कहा कि उन्हें यकीन नहीं होता कि उनकी बेटी इतनी कम उम्र में एक के बाद एक उपलब्धि हासिल कर रही है। बताया कि वह शुरू से ही आम बच्चों की अपेक्षा बहुत एक्टिव है। खेल-खेल में बातें सीख जाती है और उन्हें भूलती नहीं है। कहा कि सान्वी की उपलब्धि पूरी झांसी की उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed