फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Santa clause got massage from Ishu pray

सांता क्लॉज दे रहे हैं, प्रभु यीशु की भक्ति का संदेश

Sat, 21 Dec 2019 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Santa clause got massage from Ishu  pray
क्रिसमस की खबर में ...... सालोमन। - फोटो : REPORTERS
झांसी। क्रिसमस से पहले प्रभु यीशु की भक्ति में सभी मसीही परिवार विभोर है। सांता क्लॉज बनकर पादरी और रंग बिरंगे कपडे़ पहनकर चर्चों के सदस्य गिटार, ड्रम से गूंज रही मधुर धुनों पर प्रभु यीशु के जन्म के आगमन की शुभ सूचना दे रहे है। बच्चे भी खासे उत्साहित है, जिन्हें सांता क्लॉज आकर्षक उपहार दे रहे हैं।
विज्ञापन

मेरा प्रभु जन्मा, प्यारा प्रभु जन्मा.., आया है यीशु आया है..., बेतलहम के गौशाले में जीवन का उजियारा है... इन दिनों घर - घर और गिरजाघरों में गाए जा रहे है। लोग कैरोल्स गीत गाने वालों का जोरदार स्वागत कर रहे है। विभिन्न चर्चों के पादरी जहां चर्चों को भव्य सजावट देने में जुटे है, वहीं शाम होते ही सांता क्लॉज बनकर बच्चों को गिफ्ट बांट रहे है, और जरूरत मंदों को आवश्यक सामग्री दे रहे है। पादरियों का कहना है कि समूची दुनिया में क्रिसमस खास पर्व है, जिसका सभी इंतजार करते है।
विज्ञापन

सांता क्लॉज जरूरत मंदों की मदद करता है। प्रभु यीशु के जन्म का संदेश देता है। ताकि विश्व में अमन चैन रहे।
रेव्हरन राजेंद्र सिंह
सांता क्लॉज का बड़ा महत्व है। जो घर - घर जाकर लोगों में क्रिसमस, जो कि खुशी का पर्व है, का संदेश देता है।
फादर सदानंद
सांता क्लॉज क्रिसमस का प्रतीक है, जो यूरोप से होता हुआ भारत में आया और सभी घरों में प्रभु जन्म के ग्रीटिंग्स देता हैं।
रेव्हरन के सालोमन
सांता क्लॉज को लेकर सभी परिवारों में खासकर बच्चों में विशेष उत्साह और रुचि रहती है। वह कई आकर्षक इनाम देते हैं।
रेव्हरन जॉन एस स्टीफन
सभी चर्चों में विशेष सजावट शुरू हो गई है। प्रभु यीशु के जन्म की झांकी चरनी भी जगह जगह बनाई जा रही है।
फादर डेनिस
क्रिसमस के कार्यक्रम पांच जनवरी तक चलेंगे। सभी लोगों को क्रिसमस का विशेष इंतजार है। चर्चों क ो लगभग सजा दिए गए है।
फादर जूलियन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed