फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police reached High Court to clamp down sanjay in meena soni murder case

मीना सोनी हत्याकांड: संजय पर शिकंजा कसने के लिए हाईकोर्ट पहुंची पुलिस

Fri, 11 Oct 2019 04:04 AM IST
झांसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Fri, 11 Oct 2019 04:04 AM IST
विज्ञापन
Police reached High Court to clamp down sanjay in meena soni murder case
मृतक मीना सोनी। - फोटो : फाइल फोटो

शहर के चर्चित मीना सोनी हत्याकांड में आरोपी संजय वर्मा पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गिरफ्तारी स्टे खत्म कराने के लिए पुलिस हाईकोर्ट पहुंच गई है। वहां पुलिस ने स्टे खत्म कराने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन


थाना नवाबाद क्षेत्र से अपहृत मीना सोनी की हत्या के मामले में पुलिस टीमों ने घटना में शामिल कोतवाली के डड़ियापुरा स्थित शिव परिवार कॉलोनी निवासी जितेंद्र राय, जालौन के राजेंद्र नगर निवासी नरेंद्र, बैंकर्स कॉलोनी निवासी सर्वेश कुमार और थाना सीपरी बाजार स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी जयनारायण लिटौरिया को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


पूछताछ के लिए चारों को पुलिस ने रिमांड पर लिया था। चारोें ने कुबूला था कि संजय वर्मा ने दवा के धोखे में जहर खिलाकर मीना की हत्या करने के बाद उसका शव कालपी स्थित यमुना नदी में फेंक दिया था। वे भी इस घटना में उसके साथ थे। पुलिस ने आरोपी सर्वेश के घर से मीना का ट्रॉली बैग भी बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में संजय वर्र्मा पर शिकंजा कसने की तैयारी तेज कर दी है। वह अदालत से गिरफ्तारी स्टे लिए हुए है, जिस कारण पुलिस आगे की कार्रवाई नहीं कर सकी। इसके लिए पुलिस ने हाईकोर्ट पहुंचकर इसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इस संबंध में एसपी सिटी श्रीप्रकाश द्विवेदी ने बताया कि जल्द ही पुलिस इस मामले में कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed