{"_id":"634ff442741f2b3c944e943a","slug":"sanjay-nishad-says-in-jhansi-earlier-nishad-people-were-hunters-later-became-victims","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: मत्स्य मंत्री संजय निषाद बोले- पहले शिकारी होते थे निषाद समाज के लोग, बाद में राजनीति का शिकार हो गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: मत्स्य मंत्री संजय निषाद बोले- पहले शिकारी होते थे निषाद समाज के लोग, बाद में राजनीति का शिकार हो गए
Wed, 19 Oct 2022 06:27 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 19 Oct 2022 06:27 PM IST
सार
झांसी स्थित सर्किट हाउस में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि निषाद समाज अब सभी की जुबान पर है। केंद्र ने पहली बार मत्स्य मंत्रालय अलग बनाया है। मछुआरों के लिए कल्याण कोष की स्थापना की गई है, इसमें 25 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री संजय निषाद
- फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के मत्स्य मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने कहा कि निषाद समाज के लोग पहले शिकारी होते थे, लेकिन बाद में वे राजनीति का शिकार हो गए, परंतु अब भाजपा ने उन्हें सम्मान देने का काम किया है।
विज्ञापन
झांसी स्थित सर्किट हाउस में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि निषाद समाज अब सभी की जुबान पर है। केंद्र ने पहली बार मत्स्य मंत्रालय अलग बनाया है। मछुआरों के लिए कल्याण कोष की स्थापना की गई है, इसमें 25 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के हाथों में 70 साल सत्ता रही है और अब गद्दी के लिए लड़ाई हो रही है। इस दौरान उन्होंने विभागीय कार्यों की समीक्षा भी की। इस मौके पर विद्युत राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन