{"_id":"6a77930af534c927e404d7a0","slug":"sanitation-workers-strike-in-bhander-ends-jhansi-news-c-420-1-jd11004-10905-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: भांडेर में सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: भांडेर में सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त
विज्ञापन
- कलेक्टर के हस्तक्षेप के बाद माने कर्मी
दतिया। भांडेर नगर पालिका क्षेत्र में एक महीने से चल रही सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को समाप्त हो गई। कलेक्टर के हस्तक्षेप व कर्मचारियों की मांगों को शीघ्र पूरा करने के लिखित आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने काम पर लौटने का निर्णय लिया है।
एक महीने से जारी इस हड़ताल से भांडेर नगर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई थी। शहर के प्रमुख चौराहों, मुख्य मार्गों और मोहल्लों में कचरे के अंबार लग गए थे, जिससे लोगों को गंदगी व दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा था। शनिवार को प्रात: नगर पालिका का अमला तैयारी के साथ मैदान में उतरा। जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की मदद से सड़कों से जमा कूड़ा उठाया जा रहा है एवं उसे डंपिंग यार्ड तक पहुंचाया जा रहा है।