{"_id":"683b5e4b48bdd7a4670b3bc3","slug":"sanitation-worker-stabbed-dog-to-death-with-knife-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-567599-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सफाई कर्मचारी ने कुत्ते को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सफाई कर्मचारी ने कुत्ते को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। गुदरी मोहल्ला के शंकर सिंह का बागीचा के पास मोहल्ले के कुत्ते को बड़ागांव गेट बाहर निवासी जमुना वाल्मीकि ने बेदर्दी से चाकू से गोदकर मार डाला। चाकू के हमले से कुत्ते की आंत फटकर बाहर निकल आई थी। बेजुबान जानवर को दर्द से तड़पता छोड़ आरोपी भाग निकला।
सूचना पर दर्जनों पशु प्रेमी पहुंच गए। घायल अवस्था में उसे लेकर बिजौली में पशु चिकित्सक के पास पहुंचे, लेकिन उसकी मौत हो गई। जीव आश्रय समिति के कार्यकर्ता अरिजीत के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर शंकर सिंह बागीचा मोहल्ले में जमुना वाल्मीकि शराब के नशे में घूम रहा था। उस दौरान उसने कुत्ते से छेड़छाड़ की। कुत्ते ने बचाव करते हुए उसे काट लिया। इससे नाराज होकर जमुना चाकू उठा लाया। उसने पैर से दबाकर कुत्ते पर चाकू से तबाड़तोड़ कई वार कर डाले।
कई वार होने से कुत्ता लहूलुहान हो गया। काफी देर तक वह दर्द से छटपटाता रहा। अरिजीत समेत कई अन्य पशु प्रेमी भी पहुंच गए। डॉक्टर के पास ले जाने पर उसकी मौत हो गई। पशु प्रेमियों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी राजेश पाल के मुताबिक आरोपी को चाकू समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी नगर निगम में सफाई कर्मचारी बताया जा रहा है।