फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sangh kept churning every seat of Bundelkhand, every booth was eyeing

बुंदेलखंड की हर सीट को मथता रहा संघ, एक एक बूथ पर थी नजर

Fri, 11 Mar 2022 12:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
Sangh kept churning every seat of Bundelkhand, every booth was eyeing
झांसी। भाजपा के मजबूत गढ़ बन चुके बुंदेलखंड की हर सीट को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मथता रहा। विपक्षियों की रणनीति से लेकर हर गतिविधि पर संघ की पैनी नजर रही। बेहद खामोशी से संघ के पदाधिकारी काम करते रहे। मऊरानीपुर सीट जब अपना दल-एस के खाते में गई तो भाजपा के नेताओं के साथ तालमेल बैठाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

संघ की हर विधानसभा में लगभग डेढ़-डेढ़ हजार टोलियां हैं। इस बार संघ ने जागरूक मतदाता मंच के जरिए गली-गली, गांव-गांव संवाद स्थापित किया। खासकर मध्यम वर्गीय लोगों को अपने साथ बड़े पैमाने पर जोड़ा। इसके अलावा हजारों की संख्या में कॉफी टेबल बैठकें हुईं। राष्ट्रवाद को सर्वोपरी रखकर काम करने वाले लोगों को अपने साथ जोड़ा। कहां पर क्या कमी चल रही है, किस नेता की रैली की जरूरत है, इसको लेकर भी लगातार इनपुट संघ की तरफ से दिया जाता रहा। विपक्षी पार्टियों की तरफ से उठाए जाने वाले मुद्दों से लेकर हर गतिविधि पर पैनी नजर संघ रखे रहा। एक तरह से कहा जाए तो भाजपा के समानांतर ही एक बड़ा संगठन बिल्कुल खामोशी से मिशन में जुटा हुआ था, जिसे विपक्षी समझ ही नहीं पाए। इससे पहले संघ की रिपोर्ट के आधार पर ही भाजपा के प्रत्याशियों के टिकट फाइनल किए गए थे।
विज्ञापन

राष्ट्रवाद को मिलेगी और धार
संघ हमेशा से राष्ट्रवाद के मुद्दे को लेकर आगे बढ़ता रहा है। भाजपा की इस जीत से माना जा रहा है कि राष्ट्रवाद के मुद्दे को और धार मिलेगी। संघ की तरफ भी युवाओं का रुझान बढ़ेगा। मौजूदा समय में भी कई युवा संघ के कामकाज को आगे बढ़ाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed