फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Samudayic bhavan will be made in DM parisar

कलक्ट्रेट परिसर में बनेगा सामुदायिक भवन

Thu, 11 Feb 2021 08:19 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 08:19 PM IST
विज्ञापन
Samudayic bhavan will be made in DM parisar
झांसी। बृहस्पतिवार को कमिश्नरी सभागार में झांसी विकास प्राधिकरण की 80वीं अवस्थापना दिवस की बैठक हुई। बैठक में 14 प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए 1550.20 लाख रुपये के कार्यों पर मुहर लगी। इनमें कलक्ट्रेट परिसर में आम जनता की सुविधा के लिए सार्वजनिक बहुउद्देश्यीय सामुदायिक भवन का निर्माण एक करोड़ रुपये की लागत से निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

सामुदायिक भवन निर्माण के लिए जिलाधिकारी आंद्रा वामसी के प्रस्ताव पर अवस्थापना निधि से अंशदान पचास लाख रुपये बढ़ाकर एक करोड़ रुपये किए गए। मंडलायुक्त ने कहा कि कई कार्यालय इस बहुउद्देश्यीय भवन से संचालित होंगे तो आम आदमी को लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी योजना के तहत करारी-1 में बने आवासों के लिए पानी की आपूर्ति की के लिए दो करोड़ रुपये तथा बाहरी जलापूर्ति के लिए तीन करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन

बैठक में राजकीय राजमार्गों के किनारे दो डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक अंतरराष्ट्रीय स्तर के सुलभ कॉंप्लेक्स (शौचालय) का निर्माण पर भी मुहर लगाई गई। इसके लिए नगर निगम एवं जेडीए को उपयुक्त स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए। वीरांगना नगर में र्साइं आस्था हॉस्पिटल से मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी के सामने तक 400 मीटर जगह को सुंदर बनाने, इसाईटोला में खातीबाबा मोहल्ले में सड़क को सुंदर बनाने एवं एक किलोमीटर तक सड़क का निर्माण कार्य होगा। दो करोड़ 23 लाख रुपये की लागत से शिवपुरी मार्ग से गढ़िया तक नहर की ओर लगभग पांच किलोमीटर तक क्रैश बैरियर लगाया जाएगा। वार्ड 31 में इंटर लॉकिंग, टाइल्स एवं नाली के निर्माण पर 25 करोड़ 75 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस मौके पर डीएम आंद्रा वामसी, नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय, उपाध्यक्ष जेडीए सर्वेश कुमार दीक्षित, मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार व सचिव जेडीए त्रिभुवन विश्वकर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed