{"_id":"5f8b400e8ebc3e9bfb487d86","slug":"sampark-kranti-train-will-be-start-20-october-jhansi-news-jhs178920969","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 अक्तूबर से चलेगी उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 अक्तूबर से चलेगी उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति
विज्ञापन
झांसी। त्योहारी सीजन में रेलवे लगातार ट्रेनों के संचालन की संख्या में इजाफा कर रहा है। रेलवे ने उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को फिर से ट्रैक पर लाने की तैयारी की है। 20 अक्तूबर से ट्रेन मानिकपुर से दिल्ली के लिए रवाना होगी। ट्रेन का 10 मिनट का ठहराव झांसी स्टेशन पर होगा। वहीं 19 अक्तूबर से मद्रास-दिल्ली दूरंतो और 21 अक्तूबर से दुर्ग-जम्मूतवी स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा।
कोरोना काल में लॉकडाउन के चलते बंद चल रही रेल सेवाओं को रेलवे ने रफ्तार देना शुरू कर दिया है। झांसी मंडल से छह ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही बुंदेलखंड के यात्रियों को दिल्ली तक आरामदायक सफर कराने के लिए 20 अक्तूबर से संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रैक पर आ जाएगी। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन 20 अक्तूबर को शाम 5.25 बजे मानिकपुर से चलकर रात को 10.55 बजे झांसी पहुंचेगी। वहीं 21 अक्तूबर को ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से चलकर मानिकपुर पहुंचेगी। वहीं 19 अक्तूबर से मद्रास-हजरत निजामुद्दीन दूरंतो स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। सप्ताह में दो दिन संचालित होने वाली ट्रेन झांसी से होकर गुजरेगी। इसके अलावा 21 अक्तूबर से 25 नवंबर तक दुर्ग-जम्मूतवी-दुर्ग साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन होगा। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 20 अक्तूबर से चलेगी।
सात महीने बाद आई शताब्दी, यात्रियों की संख्या रही कम
कोविड के चलते बंद चल रही भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस सात महीने बाद शनिवार को दिल्ली से झांसी पहुंची। इस दौरान 110 यात्री झांसी स्टेशन पर उतरे। जबकि 57 यात्रियों ने भोपाल, हबीबगंज और ललितपुर के लिए यात्रा की। ट्रेन में यात्रियों को भोजन नहीं दिया गया। इसके साथ ही शाम को हबीबगंज से चलकर झांसी पहुंची शताब्दी एक्सप्रेस से 35 यात्री झांसी उतरे। वहीं 47 यात्रियों ने दिल्ली के लिए यात्रा की।