फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Samarsata message fourth class worker speech

चतुर्थ श्रेणी कर्मी को मुख्य अतिथि बनाकर दिया समरसता का संदेश

Sun, 06 Dec 2020 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
Samarsata message fourth class worker speech
झांसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में समरसता दिवस मनाया गया। आईटीएचएम में हुई संगोष्ठी में पत्रकारिता विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी वीरेंद्र अहिरवार को मुख्य अतिथि बनाकर समरसता का संदेश दिया गया। इस दौरान वीरेंद्र ने कहा कि आंबेडकर ने न सिर्फ दलित उत्थान के लिए कार्य किया, बल्कि देश के हर नागरिक को सम्मानजनक जीवन प्रदान करने के लिए अपना जीवन संघर्ष में बिता दिया।
विज्ञापन

छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. देवेश निगम ने कहा कि भीमराव आंबेडकर का जीवन अपने आप में एक दर्शन है। कई प्रकार की सामाजिक और आर्थिक अड़चनों को दूर करते हुए उन्होंने जो सफलता अर्जित की है, वो प्रत्येक छात्र के लिए अनुकरणीय है। आईटीएचएम विभागाध्यक्ष प्रो. प्रतीक अग्रवाल ने कहा कि बाबा साहेब ने अपनी मेहनत और लगन से न सिर्फ अपना जीवन बल्कि समस्त दलित समाज के जीवन में भी परिवर्तन ला दिया। डॉ. श्रीहरि त्रिपाठी ने कहा कि भारत की संस्कृति में कहीं भी जातिगत व्यवस्था देखने को नहीं मिलती है। इस दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें पुष्पेंद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्नेहा सोनी दूसरे, गंभीर प्रताप सिंह तीसरे, प्रियांशु शंखवार चौथे स्थान पर रहे। कार्यक्रम में आशुतोष मिश्रा, समरेंद्र प्रताप, उमेश शुक्ला, राघवेंद्र दीक्षित, जय सिंह, अभिषेक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed