फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   samajwadi party workers protested on issues of exploitation

उत्पीड़न व समस्याओं पर गरजे सपा कार्यकर्ता

Sat, 10 Aug 2019 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party workers protested on  issues of exploitation
32 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादी पार्टी द्वारा गांधी उद्यान में नारेबाजी करते हुए दिया धरना।
उत्पीड़न व समस्याओं पर गरजे सपा कार्यकर्ता
विज्ञापन

झांसी। समाजवादी पार्टी द्वारा अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर जिला व महानगर के संयुक्त नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के जनमानस की समस्याओं को लेकर गांधी उद्यान कचहरी चौैराहे पर विशाल धरना कर राज्यपाल को संबोधित 32 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया।
इस मौके पर राज्यसभा सांसद चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में तानाशाही रवैया नहीं चलेगा। भाजपा द्वारा कार्यकर्ताओं व जनमानस पर अत्याचार के खिलाफ समाजवादी पार्टी सड़कों पर उतरने को तैयार है। उन्होंने कहा कि पूर्व केबिनेट मंत्री सांसद आजम खान पर 64 फर्जी मुकदमें दर्ज किए गए, जो भाजपा की तानाशाही है।
विज्ञापन

पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह यादव ने कहा कि फर्जी एनकाउंटर हो रहे हैं। भाजपा विधायक द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। पीड़ित व पूरे परिवार का खात्मा कर केस को दबाने का षड़यंत्र रचा जा रहा है। पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के ढाई वर्ष पूरे हो चुके हैं। विश्वास के नाम पर लोगों से धोखा दिया जा रहा है। धारा 370 को हटाने का ढोंग कर जनता को गुमराह किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में सामाजिक सद्भाव बिगाड़ा जा रहा है। किसान, नौजवान, अल्पसंख्यक, गरीब, बेरोजगारों की अनदेखी करते हुए भाजपा अपने राजनीतिक एजेंडे पर काम करने में लग गई है। महानगर अध्यक्ष मिर्जा करामत बेग ने कहा कि जौहर विश्वविद्यालय मेें राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा अत्याचार तत्काल बंद किया जाए। इस मौके पर राकेश पाल, एमएलसी रमा निरंजन, जयप्रकाश आर्य, सुदेश पटेल, असफान सिद्दीकी, अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह यादव, अर्जुन सिंह, यशेंद्र राजपूत, अबरार अली, बृजेंद्र यादव, दीपाली रायकवार, महेश कश्यप आदि मौजूद रहे। संचालन आरिफ खान व आभार भगवत नारायण राजपूत नेे किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed