फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   samajwadi party workers protest

महंगी बिजली के विरोध में लालटेन लेकर किया प्रदर्शन

Thu, 12 Sep 2019 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party workers protest
महंगी बिजली के विरोध में लालटेन लेकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

झांसी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बिजली की दरों में की गई वृद्धि के विरोध में बुधवार को समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता हाथों में लालटेन लेकर रानी लक्ष्मीबाई पार्क से नारे लगाते हुए इलाइट चौराहा पर पहुंचे और यहां धरना दिया।

इस अवसर पर ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रतिपाल सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार देश का खजाना लूटने के बाद आम आदमी की जेब पर डाका डालना चाहती है। आज उत्तर प्रदेश के लोग पूरे देश में सबसे महंगी बिजली खरीदने को मजबूर है। जहां देश की राजधानी दिल्ली में 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जा रही है। वहीं उत्तर प्रदेश में सरकार 100 यूनिट पर 730 रुपये तक वसूल रही है। छात्र सभा के जिलाध्यक्ष आशीष पटेल ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में केवल 3 से 4 घंटे बिजली दी जा रही है। ऐसे में किसानों के पास केवल लालटेन का ही सहारा है। धरना प्रदर्शन अवसर पर राहुल यादव, ऋषभ भटनागर, मोहसिन खान, आबिद शेख, राजेंद्र अहिरवार, जितेंद्र वर्मा, युवराज ठाकुर, पुष्पेंद्र, संदीप यादव, राहुल मिश्रा, बंटी कश्यप, शादाब खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed