फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Salute to Jhansi ki Rani

पूर्व संध्या पर रानी के बलिदान को किया नमन

Thu, 18 Jun 2015 12:53 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Thu, 18 Jun 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
Salute to Jhansi ki Rani
महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को विभिन्न समाज सेवी, धार्मिक व व्यापारिक संगठनों के तत्वावधान में बलिदान ज्योति यात्रा निकाली गई। वहीं लक्ष्मीबाई पार्क में लोगों ने रानी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर उनके बलिदान को नमन किया।
विज्ञापन

नगर के ऐतिहासिक दुर्ग से मशाल प्रज्वलित कर बलिदान ज्योति यात्रा निकाली गई। इस मौके पर बिठूर से आयी बलिदान ज्योति यात्रा सम्मिलित हो गई। चार पहिया व दुपहिया वाहनों के काफिले वाली यात्रा में मशाल ज्योति रथ पर लोग लिए थे। इलाइट से होती हुई यह यात्रा रानी लक्ष्मीबाई अमर रहे के नारों के साथ ग्वालियर के लिए रवाना हो गई। वहां आयोजित बलिदान मेले का शुभारंभ ज्योति द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर विहिप जिलाध्यक्ष आचार्य अविनाश, रामेश्वर मिश्रा, विनोद अवस्थी, बजरंग दल के सुरेंद्र मिश्रा, कानपुर विहिप के महामंत्री वीरेंद्र पांडेय, दुर्गा वाहिनी की संयोजिका आरती सिंह, मातृशक्ति से सुधा सिंह, जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विजय जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 महारानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस समारोह महासमिति के तत्वावधान में लक्ष्मीबाई पार्क में पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास, नगर आयुक्त अरुण प्रकाश, धर्माचार्य हरीओम पाठक, बीकेडी प्राचार्य डा. बाबू लाल त्रिपाठी, पूर्व मंत्री हरगोविंद कुशवाहा, रवीश त्रिपाठी ने पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर रानी को नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता परिषद की जिला इकाई की गोष्ठी में अधिवक्ताओं ने रानी के  साहस पर प्रकाश डाला। कुंज बिहारी गुप्ता ने कहा कि रानी का शौर्य व साहस न केवल भारत का गौरव बढ़ाता है, बल्कि संपूर्ण नारी जाति को गौरवांवित करता है। इस अवसर पर राजेंद्र सहाय सक्सेना, उदय सोनी, प्रदीप शर्मा, साधना सेंगर, रमाकांत नगाइच आदि मौजूद रहे।
 यूथ वेलफेयर सोसायटी के मुकेश सिंघल, अरविंद कुमार सक्सेना, महेश उपाध्याय, बालकृष्ण वर्मा, लालाराम विश्वकर्मा, पीयूष रावत ने रानी महल पर महारानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
नागरिक सुरक्षा संगठन ने रेलवे कारखाना के मुख्य द्वार पर स्थित रानी की प्रतिमा पर ग्यारह सौ दीपों को प्रज्वलित कर उनके बलिदान का स्मरण किया। इस अवसर पर करुणेश श्रीवास्तव, रवींद्र कुमार, जीआर अहिरवार, सियाराम शरण चतुर्वेदी, श्रवण तिवारी, सत्येंद्र कुमार तिवारी, शिव शकर वाजपेई आदि मौजूद रहे।

युवा शक्ति सेवा संस्थान के प्रदीप सरावगी, शुभम साहू, अमित साहू, अनिल यादव, अनुपम शुक्ला सौरभ रावत भांजे आदि ने लक्ष्मीबाई पार्क में शरबत वितरण किया।
युवा सामाजिक संस्था के प्रदेश अध्यक्ष दीपक निम, जितेंद्र करौसिया, पवन करौसिया, किशन करौसिया, निजाम खान आदि ने लक्ष्मीबाई पार्क में दीप प्रज्वलित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed