फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Salesman robbed seven lakh rupees, case filed

Jhansi News: सेल्समैन ने हड़पे सात लाख रुपये, मुकदमा दर्ज

Sun, 06 Jul 2025 12:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Salesman robbed seven lakh rupees, case filed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रानीपुर। कस्बे के एक थोक व्यापारी ने सेल्समैन पर सात लाख लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

मुहल्ला लाड़गंज निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को तहरीर दी, जिसके जरिये बताया कि वह मोबाइल को थोक कारोबार करता है और पारया एंड संस इंटरप्राइजेज का संचालक है। उसकी फर्म में मोहल्ला देवरी निवासी देव कुशवाहा सेल्समैन का कार्य करता था। वह ऑर्डर लाकर फर्म से माल ले जाकर ग्राहकों को देता था और माल का पैसा भी वसूलता था। उसे सभी दुकानदार जानने लगे थे। इसी का फायदा उठाकर देव कुशवाहा ने ग्राहकों से सात लाख रुपये वसूलकर अपने पास रख लिए। पूछने पर वह कहता रहा कि ग्राहकों से पैसा नहीं मिला है। काफी समय तक पैसा न आने पर ग्राहकों से संपर्क किया, तब सात लाख रुपये हड़पने की जानकारी हुई। जब उससे पैसे जमा करने को कहा तो वह टालता रहा। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी देश कुशवाहा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed