{"_id":"5984d0504f1c1bc0328b477a","slug":"sajjanjeet-designer-rakhi-on-brothers-art","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाइयों की कलाइयों पर सजेंगी डिजाइनर राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाइयों की कलाइयों पर सजेंगी डिजाइनर राखी
amarujala
Updated Sat, 05 Aug 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
rakhi jhansi news
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी।
रक्षाबंधन पर भाइयों की कलाई सजाने के लिए डिजाइनर राखियां दुकानों में सज गई हैं। बड़ों के लिए कलावा स्टोन राखी बाजार में उपलब्ध है तो बच्चों के लिए टैडी, कार्टून राखी मिल रही है। भाभियों की कलाई के लिए स्पेशन कंगन लटकन राखी बिक रही है।
टैडी, कार्टून राखी: मोटू-पतलू, डोरेमोन, छोटा भीम, मिक्की माउस के स्टीकर व अन्य कार्टून वाली राखियां बाजार में बिक रही हैं। इनके अलावा लाइटिंग राखी भी बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र है। इन राखियों की कीमत 10 रुपये से शुरू है।
कंगन लटकन राखी: भाभी के लिए कंगन लटकन राखी, जिनमें झूमर, मोर पंख की डिजाइंस हैं। लटकन राखी में रेशम, प्लास्टिक, स्टोन और जरी का काम है, इनमें सौ से अधिक डिजाइनें है। इनकी कीमत 40 रुपये से शुरू है।
विज्ञापन
कलावा स्टोन राखी: कलावा धागे की बनी राखी में रंग-बिरंगे स्टोन और रुद्राक्ष का प्रयोग है। राखी विक्रेता हिमांशु अग्रवाल के अनुसार कलावा राखी को लेकर युवाओं में काफी क्रेज है। इसकी कीमत 25 रुपये से शुरू है।
पूजा की थाली: रक्षाबंधन पर रेडीमेड आकर्षक डिजाइंस के साथ पूजा की थाली भी बाजार में उपलब्ध है। बेहद छोटी चार से पांच कटोरियां थाली में चंदन, रोरी, चावल व पूजा की अन्य सामग्री रख सकते है। इसकी कीमत 200 रुपये से शुरू है।
चीन की बनी राखियां नहीं बांधूंगी
रक्षाबंधन पर अपने भाइयों को चीन की बनी राखियां नहीं बांधूंगी, इसलिए परंपरागत राखियां जिनमें रेशम और कलावा लगा है, को ही बाजार से खरीदा है। त्यौहार परंपरा के अनुसार ही मनाया जाना चाहिए।
भावना, छात्रा बीएससी
इंतजार है रक्षाबंधन का
सभी त्यौहार खुशियों क ो प्रदान करते है। इन्हीं में एक है रक्षाबंधन। भाई-भाभी के लिए जोड़ी राखी खरीदी है। सिर्फ इंतजार है त्यौहार का।
अमृता हयारण, छात्रा एमएससी
चाकलेट खरीदे है गिफ्ट के लिए
रक्षाबंधन पर भाई को गिफ्ट देने के लिए चाकलेट खरीदे हैं, क्योंकि वह मुझसे छोटा है। हम उसे हर साल यही गिफ्ट देते है। यह त्यौहार हमें बहुत अच्छा लगता है।
स्वाति लिखार, निवासी उन्नाव गेट