फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   saj gay ganpati ke darwar, bakhto ka hoga beda par

सज गए गणपति के दरबार, भक्तों का होगा बेड़ा पार....

Wed, 04 Sep 2019 02:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
saj gay ganpati ke darwar, bakhto ka hoga beda par
सीपरी बाजार केवल के हाता में सजी श्री गणेश भगवान की मूर्ति की आरती करते भक्त। अमर उजाला
सज गए गणपति के दरबार, भक्तों का होगा बेड़ा पार....
विज्ञापन

झांसी। महानगर में गणेश उत्सव का उत्साह परवान चढ़ने लगा है। बिजली की रंग बिरंगी झालरों से आकर्षक सजे धजे पंडालों में भगवान गणेश की वंदना श्रद्धालुओं ने की। बालिकाओं ने जयदेव जयदेव जय मंगलमूर्ति, जयदेव जयदेव कामना पूर्ति.. के भजन पर दीप एवं पुष्प लेकर मनमोहक आरती की। वहीं, पंडालों में गौरी पुत्र गणेश के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता देर रात तक लगा रहा।
भादो शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक श्री गणेश महोत्सव का आयोजन होता है। महोत्सव के तहत मंगलवार को शहर, सीपरी, प्रेमनगर, नगरा सहित कई इलाकों में छोटे - बडे़ पंडालों में भगवान गणेश की मोहक प्रतिमाएं विराजमान की गईं। बालिकाएं सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग कर रहीं हैं।
विज्ञापन

गणेश मंदिर में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता
महाराष्ट्र समाज के श्री गणेश मंदिर में ‘संवैधानिक उच्च पदों पर एक व्यक्ति दो से अधिक बार नियुक्त नहीं होना चाहिए’ विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता हुई। इसमें पक्ष एवं विपक्ष में छात्र - छात्राओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए। पक्ष में शिखा चौरसिया विजयी रहीं। विपक्ष में शुभम जीते। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष हरगोविंद कुशवाहा, उज्ज्वल देवधर, रविंद्र गुरुदेव, उल्का, मूलचंद्र नामदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चांदी का मुकुट पहनते हैं बुंदेलखंड के राजा
बड़ा बाजार के श्री राम लीला मंच पर बुंदेलखंड के राजा विराजमान होते हैं। इनके दर्शन के लिए गणेश उत्सव पर हजारों श्रद्धालु विभिन्न जगहों से आते हैं। लगभग 12 फीट ऊंची भगवान गणेश की प्रतिमा को चांदी का विशाल मुकुट पहनाया जाता है। इनके साथ ही करीब पांच - पांच फीट की ऋद्धि - सिद्धि की प्रतिमाएं भी विराजमान की जाती हैं। श्री बाल नवयुवक गणेश महोत्सव सेवा समिति के सदस्य अरविंद गुप्ता एवं संरक्षक संजय शर्मा ने बताया कि मुुंबई के लाल बाग के राजा की तरह बुंदेलखंड के राजा का व्यापक सम्मान श्रद्धालुओं में हैं। इस बार 31वां वर्ष है। पहले प्रतिमा पांच फीट की विराजमान की जाती थी। इनके अनुसार बुंदेलखंड के राजा के दरबार में चाचर नृत्य, दीप एवं पुष्प नृत्य का आयोजन हर साल होता है।

राजा बाबा का किया मोहक श्रृंगार
श्री राजा बाबा महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकालेश्वर जी महाराज सेवा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को भगवान महाकालेश्वर राजा बाबा का दूध, दही, शहद, गंगाजल आदि से भव्य अभिषेक किया गया। पंडित रवि सरवरिया ने रुद्रीपाठ किया। इसके बाद फूलों से भगवान का मनमोहक श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रों का पाठ एवं ऊं नम: शिवाय का जाप कर हवन कुंड में आहुतियां अर्पित कीं। महाआरती के बाद विशाल भंडारा हुआ। इसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास, युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष अजीत राय, रामू बिंदल, सिद्ध गोपाल, ओम प्रकाश साहू, दिनेश राय, सूर्यकांत निगम, विष्णु गर्ग, जमुना साहू, शालिगराम राय, हर विजय यादव, राम बाबू शर्मा, मोहन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed