फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sahibjada sacrifies celebration day

साहिबजादों की शहादत पर किया गर्व, विश्व शांति की अरदास

Mon, 28 Dec 2020 12:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
Sahibjada sacrifies celebration day
झांसी। महानगर के गुरुद्वारों में रविवार को साहिबजादा शहीदी दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर गुरुद्वारों में गुरुवाणी कीर्तन का आयोजन किया गया। साथ ही, विश्वशांति की कामना को लेकर अरदास की गई। इसके साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा शहीदी दिवस घोषित करने पर खुशी जताई गई।
विज्ञापन

गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा नगरा में गुरु गोविंद सिंह साहब के साहिबजादों और शहीदों की याद में पिछले सात दिन से चल रहे कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर अमनदीप सिंह भोगल ने कीर्तन प्रवचन किया। साथ ही, साहिबजादों की कुर्बानी पर प्रकाश डाला। इस मौके पर इंद्रजीत सिंह खनूजा, सुरजीत सिंह खनूजा, गुरजीत सिंह खनूजा, तरुण अरोरा, गगनदीप सिंह, गुरमीत सिंह, जगदीश सिंह, इकबाल सिंह खनूजा, तेजिंदर सिंह चड्ढा, सुखबीर सिंह, प्रधान इंद्रपाल सिंह खनूजा, हरप्रीत सिंह मौजूद रहे। गुरुद्वारा सीपरी बाजार में ज्ञानीजी ने अरदास कराते हुए साहिबजादों का शहीदी इतिहास बताया। सतप्रीत सिंह ने गुरुवाणी कीर्तन किया। इस मौके पर दविंदर सिंह चावला, जशवीर सिंह, संतोष छाबड़ा, इंद्रपाल सिंह मल्होत्रा, हरविंदर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, सिख समाज की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 27 दिसंबर को साहिबजादा शहीदी दिवस घोषित करने पर खुशी जताई गई। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष परमजीत सिंह मनी सरदार ने कहा की मुख्यमंत्री ने 27 दिसंबर को साहिबजादा शहीदी दिवस घोषित किया है। समूह साध संगत मुख्यमंत्री की तहेदिल से आभारी है। अगले साल से प्रदेश के हर स्कूल में 27 दिसंबर को साहिबजादा दिवस मनाया जाएगा। साथ ही साहिब जादों के इतिहास को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएग। बैठक में मुख्य रूप से गुरविंदर सिंह सब्बरवाल, दिलबाग सिंह भुसारी, सरबजीत सिंह कोहली, तलविंदर सिंह लक्की, इंद्रपाल सिंह खनूजा, मोहन सिंह भुसारी, मनप्रीत सिंह, चांदीप सिंह, सतनाम सिंह काके, नवल भाटिया, गगनदीप सिंह, रौनक सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed