फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Saharanpur and gaziabad teams won the match will play on national level

शूटिंग बॉल चैंपियनशिप में सहारनपुर और गाजियाबाद की टीमें रहीं विजेता, राष्ट्रीय स्तर पर खेलने को मिलेगा मौका

Wed, 30 Dec 2020 01:38 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मऊरानीपुर (झांसी)
अमर उजाला ब्यूरो, मऊरानीपुर (झांसी) Published by: झांसी ब्यूरो Updated Wed, 30 Dec 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur and gaziabad teams won the match will play on national level
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AmarUjala

महाराजा खेत सिंह जूदेव स्मृति में आयोजित 39 वीं राज्य स्तरीय जूनियर बालक और बालिका शूटिंग बॉल चैंपियनशिप में मंगलवार को दमेले क्रीड़ा स्थल पर फाइनल मैच खेले गए। फाइनल में बालक वर्ग से सहारनपुर व बालिका वर्ग से गाजियाबाद की टीमें विजेता रहीं। विजेता टीमों को बिहार के बोध गया में आयोजित राष्ट्रीय शूटिंग बाल चैंपियनशिप में खेलने का मौका मिलेगा। बालक वर्ग में मेरठ व सहारनपुर व बालिका वर्ग में रायबरेली व गाजियाबाद की टीमें फाइनल में पहुंची थीं।

विज्ञापन


अतिथियों को प्रतियोगिता के अध्यक्ष प्रमोद सिंह, संयोजक अखिलेश सेठ, संरक्षक जयशंकर देवलिया, आयोजक पंकज सिंह, रविंद्र सिंह, सुजीत गंगेले, संतोष गुप्ता, रिंकू, ह्रदेश कुमार, वेद प्रकाश गंगेले, शिवनारायण सिंह यादव, रानू रतमेले, रितेश क्षा, अभिषेक पाठक, निर्भय सिंह, पंकज सिंह, ओम दुबे, विजय श्रीवास, विवेक माहेश्वरी, सोनू मिश्रा, रवि परिहार, मुश्ताक अली, महेंद्र राजपूत, बंसत पटेल, भेषज कुमार, संजय आर्य सहित ने सम्मानित किया। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव सहित अन्य वक्ताओं ने बताया कि मऊरानीपुर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन अपने आप में अनूठा है।
विज्ञापन


इस मौके पर कार्यक्रम के संरक्षक जय शंकर देवलिया ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए चैंपियनशिप में शामिल होने वाली प्रत्येक टीम को नगद 21 सौ रुपये उपहार स्वरूप दिए। संचालन कपिल गर्ग ने किया। इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष हरिशचंद्र आर्य, मोनू भदौरिया, महेश सिंह सेंगर, जितेंद्र पांडेय, अनीता सिंह, योजना अग्रवाल, प्रमोद चतुर्वेदी, जीत नायक, महेंद्र सिंह, महेंद्र सोलंकी, मदन पाठक, राजीव दीक्षित, दीपक सैनी, दीपक सहगल, जीतू साहू, अंश प्रताप सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे अतिथि
मुख्य अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी अभिषेक राहुल, उत्तर प्रदेश शूटिंग बाल ऐसोसियेशन के अध्यक्ष अजयपाल सिंह, उत्तर प्रदेश शूटिंग बाल एसोसिएशन के महासचिव रविंद्र सिंह तोमर, उपाध्यक्ष महावीर सिंह, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महाराष्ट्र प्रदेश के अध्यक्ष अवधेश सिंह, राष्ट्रीय खंगार क्षत्रिय सभा दिल्ली के संस्थापक सीके सिंह ,अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा विदर्भ महाराष्ट्र के अध्यक्ष कमलेश सिंह ठाकुर, उत्तर प्रदेश शूटिंग बाल ऐसोसिएशन के ऑफीशियल अतुल तोमर विक्की जी रहे।


नगर की खुशी का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

चैंपियनशिप के समापन अवसर पर उत्तर प्रदेश शूटिंग बाल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अजय पाल सिंह ने मऊरानीपुर की छात्रा खुशी मिश्रा के बोध गया बिहार में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन होने की घोषणा की। इस निर्णय से नगर और क्षेत्र के खेल प्रेमियों में उत्साह भर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed