{"_id":"601857348ebc3e2c50457598","slug":"safai-worker-hadtal-jhansi-news-jhs187491898","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों पर सहमति के बाद हड़ताल खत्म, आज से होगा सफाई कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों पर सहमति के बाद हड़ताल खत्म, आज से होगा सफाई कार्य
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम में तीन दिन से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को नगर आयुक्त से वार्ता के बाद समाप्त हो गई। नगर निगम प्रशासन और सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल के बीच कुछ मांगों को लेकर सहमति बन गई। मंगलवार से सफाई मजदूर संघ से जुड़े सफाई कर्मचारी सफाई कार्य करेंगे। नगर आयुक्त ने हड़ताल अवधि का वेतन नहीं काटने की बात कही।
शनिवार को विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी कामबंद हड़ताल पर चले गए थे। सोमवार को भी महानगर में सफाई कार्य नहीं हुआ, जिससे खुशीपुरा, लक्ष्मीगेट, सैंयर गेट, वीरागंना नगर, मेडिकल कॉलेज, आवास विकास, नंदनपुरा, हंसारी समेत तमाम इलाकों में कचरे के ढेर लगे रहे। सफाई मजदूर संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम में धरना दिया। नगर आयुक्त अवनीश राय ने सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की। नगर आयुक्त ने कुछ मांगों को स्थानीय स्तर पर पूरा कराने और कुछ मांगों को शासन स्तर पर भेजने का आश्वासन दिया। इसके बाद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई। मांगों में आउटसोर्स और संविदा पर तैनात सफाई कर्मचारियों को नियमित करने, खाली चल रहे 280 पदों पर नियुक्ति करने, पूर्व में कार्यरत सेवा प्रदाता कंपनी को फिर से कार्य देने समेत अन्य मांगें शामिल हैं।
सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष अशोक प्याल ने कहा कि नगर आयुक्त ने मांगों को पूरा करने के लिए सकारात्मक आश्वासन दिया है। साथ ही हड़ताल पर रहे सफाई कर्मचारियों का वेतन नहीं काटने की बात कही है। दो फरवरी को मांगों को लेकर कार्यवृत्त जारी हो जाएगा। मंगलवार से सफाई कर्मचारी काम करेेंगे।