Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Safai second number reached jhansi

सफाई में दूसरे नंबर से लुढ़ककर पांचवें नंबर पर पहुंचा झांसी

Sun, 02 Oct 2022 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Safai second number reached jhansi
झांसी। स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 की शनिवार को जारी नई रैकिंग में झांसी की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। दस लाख से कम आबादी वाले शहरों में झांसी प्रदेश के पांचवें स्थान पर रहा जबकि पिछले वर्ष वह दूसरे स्थान पर था। इसी तरह राष्ट्रीय स्तर पर उसकी रैकिंग गिरकर सीधे 57वें स्थान पर पहुंच गई। पिछले वर्ष वह 18वें स्थान पर था। इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह डोर-टू-डोर कूड़ा उठान में लापरवाही, सार्वजनिक शौचालयों में गंदगी, ड्रेन की नियमित सफाई न होेने, सालिड वेस्ट प्लांट न होने एवं नागरिकों के फीड बैक न देने की वजह से हुई है।
विज्ञापन

महानगरों की सफाई व्यवस्था परखने के लिए 23 फरवरी से 30 अप्रैल के बीच स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान शुरू हुआ था। केंद्रीय टीम ने यहां आकर सफाई व्यवस्था की जमीनी हकीकत परखी। टीम ने घरों से कूड़ा उठान, उसके निस्तारण के तौर तरीके, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई, सड़कों की सफाई समेत अन्य बिंदुओं पर नगर निगम की सफाई व्यवस्था देखी। आम लोगों से सफाई को लेकर फीड बैक लिया। इस आधार पर हुए सर्वेक्षण का परिणाम शनिवार को जारी हुआ। इसमें झांसी (एक से दस लाख आबादी) महानगर अपना पिछला प्रदर्शन बरकरार नहीं रख सका। वर्ष 2021 के सर्वेक्षण में झांसी देश में 18वें स्थान पर रहा जबकि प्रदेश में उसे दूसरा स्थान हासिल हुआ था। इस दफा झांसी दोनों जगहों से नीचे आ गया। 18वें नंबर से लुढ़क कर देश की रैगिंग में वह 57वें नंबर पर आ गया जबकि प्रदेश में भी पांचवां नंबर मिला।
विज्ञापन

ले डूबी डोर टू-डोर कूड़ा में लापरवाही
रैगिंग में गिरावट के पीछे सबसे सबसे बड़ी वजह डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने में लापरवाही समेत कूड़ा निस्तारण प्लांट के न होने, नाले-नालियों की सफाई न होने एवं नागरिकों के फीड बैक न देने की वजह बताई जा रही है। सालिड वेस्ट प्रोजेक्ट के अंतर्गत कूड़ा निस्तारण प्लांट कई छोटे निगमों ने भी तैयार कर लिए लेकिन, इसके बावजूद झांसी में यह प्लांट नहीं लग सका। इनके नंबरों में कटौती की कीमत निगम को रैकिंग गंवाकर चुकानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षदों के शैक्षिक भ्रमण का भी फायदा नहीं
महानगर की सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने को पार्षदों के कई समूहों को पिछले एक साल के भीतर देश के स्वच्छ शहरों में भेजा गया। यहां पार्षद सफाई व्यवस्था का अध्ययन करने के नाम पर गए थे लेकिन, इसका भी कोई फायदा होता नहीं दिखता। महानगर की सफाई व्यवस्था में सुधार के बजाए उल्टा रैकिंग में इस दफा गिरावट दर्ज की गई।

अच्छी रैंक हासिल करने के नाम पर खर्च किए लाखों
नगर निगम प्रशासन ने रैकिंग में सुधार के नाम पर करीब बीस लाख रुपये खर्च कर दिए। यह रकम जनजागरूकता अभियान, प्रचार-प्रसार समेत अन्य कार्यों में खर्च हुए लेकिन, इसका भी कोई फायदा नहीं हुआ। नागरिक फीड बैक सेक्शन में भी झांसी को सबसे कम अंक हासिल हुए।
एक नजर में परिणाम
झांसी
वार्ड 60
आबादी(2011 के मुताबिक) 505693
कुल कूड़ा- 250 मीट्रिक टन
कूड़ा उठान- 80 प्रतिशत
प्रोसेसिंग- 30 प्रतिशत
सिटीजन वाइस- 1651.29
कुल अंक- 4770/7500
रैकिंग में गिरावट किस वजह से हुई इसकी पड़ताल कराई जाएगी। नए सिरे से रणनीति तय करके इसको दुरूस्त कराने की कोशिश की जाएगी।
मो.कमर
अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed