फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Safai hawaldar strike

सफाई हवलदारों के स्थानांतरण को लेकर विरोध जारी

Thu, 18 Jun 2020 12:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Safai hawaldar strike
सफाईकर्मी - फोटो : ?????????
झांसी। नगर निगम में बीते सप्ताह किए गए 22 सफाई हवलदारों के तबादले को लेकर लगातार विरोध हो रहा है। बुधवार को उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर तबादलों की जांच कराने की मांग की। जिलाध्यक्ष अशोक प्याल ने कहा कि सफाई हवलदारों के तबादले पार्षदों की मांग के अनुरूप नहीं किए गए हैं। कई पार्षदों ने सफाई हवलदार को वार्ड से नहीं हटाने की मांग की थी, लेकिन उनका भी तबादला कर दिया गया। वहीं महिला सफाई हवलदारों को लंबी दूरी के वार्डों में भेज दिया गया। जबकि एक महिला सफाई हवलदार का डेढ़ माह पहले ही तबादला किया गया था। उन्होंने कहा कि सफाई हवलदारों के स्थानांतरण में कुछ पार्षदों ने अपनी व्यक्तिगत रंजिश को भी आधार बनाया है। अगर मामले में 3-4 दिन में सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो 22 जून से नगर निगम में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर सुभाष माते, सुरेश ठेकेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन

मृतक आश्रितों को दिया जाए रोजगार
झांसी। उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष धीरज चंडारिया ने नगर आयुक्त और महापौर को पत्र लिखकर मृतक सफाई कर्मचारियों के आश्रितों को रोजगार देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के लिपिक जान बूझकर आश्रितों की फाइल को रोक रहे हैं। उन्होंने मामले में जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed