फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sadhu dies after a wooden support pole falls at a house under construction.

Jhansi News: निर्माणाधीन मकान की बल्ली गिरने से साधु की मौत

Sat, 03 Oct 2026 01:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Sadhu dies after a wooden support pole falls at a house under construction.
दतिया। शहर में निर्माण कार्य के दौरान लापरवाही से एक साधु की जान चली गई। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के मातन के पहरे के पास हुई। मृतक साधु 50 वर्षीय हकीम सिंह यादव थे, जो झांसी के मूल निवासी थे। वे दतिया के राजगढ़ चौराहे के पास रहते थे, पीतांबरा पीठ में भजन-संध्या करते थे। गुरुवार सुबह वे पीतांबरा पीठ से विजय काली माता मंदिर जा रहे थे। तभी हर्ष तांब्रकार के मकान की तीसरी मंजिल से बल्ली उनके सिर पर गिरी। हकीम सिंह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और निर्माण में सुरक्षा लापरवाही की पड़ताल की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed