फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Saddened youth swallowed poison after inspector and sub inspector asked for bribe, died

Jhansi News: इंस्पेक्टर और दरोगा के घूस मांगने से दुखी युवक ने निगला जहर, मौत

Sat, 06 Apr 2024 02:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Saddened youth swallowed poison after inspector and sub inspector asked for bribe, died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दतिया (झांसी)। पुलिस वालों द्वारा मांगी जा रही घूस से दुखी होकर एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी। आत्मघाती कदम उठाने से पहले युवक ने एक वीडियो बनाकर भी वायरल किया। वीडियो सामने आने के बाद इंस्पेक्टर और दरोगा को पुलिस कप्तान ने सस्पेंड कर दिया है। पूरे मामले की जांच एएसपी दतिया को सौंपी गई है।

थाना लांच के जसवंतपुर गांव का रहने वाला वीरेंद्र जाटव (40) पुत्र विजय ने बुधवार दोपहर जहर निगल लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर ग्वालियर पहुंचे। देर-रात उसकी मौत हो गई। इसके बाद शुक्रवार को वीरेंद्र का 1.05 मिनट लंबा वीडियो वायरल हो गया। इसमें वीरेंद्र कहते दिखाई पड़ रहा कि लांच थाना प्रभारी सविता शर्मा उससे 25 हजार रुपये रिश्वत मांग रहीं हैं। न देने पर उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रहीं हैं। दरोगा वेद सिंह ने पंद्रह हजार रुपये ले लिए। वीरेंद्र ने जहर निगलने के पीछे अपने भाई समेत थाना प्रभारी सविता शर्मा और दरोगा वेद को जिम्मेदार ठहराया। शुक्रवार को एसडीओपी अखिलेश गोस्वामी ने मामले की जांच की। जांच में सामने आया कि दो अप्रैल को वीरेंद्र का अपने भाई उत्तम से विवाद हो गया था। उत्तम ने वीरेंद्र के खिलाफ लांच थाने में तहरीर दे दी। पुलिस ने वीरेंद्र समेत परिजनों को थाने बुला लिया लेकिन, कोई थाने नहीं पहुंचा। दरोगा वेद के कार्रवाई करने पर तीन अप्रैल को दोनों पक्ष थाने पहुंचे। यहां दरोगा के आवास पर दोनों पक्षों ने राजीनामा कर लिया हालांकि वीडियो सामने आने के तुरंत बाद एसपी वीरेंद्र मिश्र ने थाना प्रभारी सविता शर्मा एवं दरोगा वेद को निलंबित कर दिया। एसपी ने पूरे मामले की जांच एएसपी सुनील शिवहने को जांच सौंपते हुए जल्द रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed