फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Saddened by the harassment of his wife, the young man died by consuming poison

Jhansi News: पत्नी की प्रताड़ना से दुखी युवक ने जहर खाकर दी जान

Sun, 03 Sep 2023 11:09 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Saddened by the harassment of his wife, the young man died by consuming poison
- समझौता करने की एवज में मांग रही थी 25 लाख, कोर्ट में हाजिर होने के बाद घर लौटकर निगला जहर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बरुआसागर निवासी एक युवक ने पत्नी की प्रताड़ना से दुखी होकर जहर खा लिया। अचेत हाल में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। रविवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक पत्नी तलाक लेने के एवज में 25 लाख रुपये की मांग कर रही थी। पत्नी से मोबाइल पर बात करने के बाद उसने जहर खा लिया। उसकी मौत के बाद भी पत्नी अस्पताल नहीं पहुंची।
बरुआसागर के घसरपुरा मोहल्ला निवासी सुनील कुशवाहा (24) पुत्र परमानंद प्राइवेट काम करता था। करीब तीन साल पहले उसकी शादी पंचवटी कॉलोनी निवासी प्रियंका से हुई। शादी के कुछ दिन बाद पति-पत्नी में झगड़ा होने लगा। मई में उसने पति, सास, जेठ, जेठानी समेत चचिया ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करा दिया। प्रियंका समझौते के लिए सुनील से 25 लाख रुपये की मांग कर रही थी। शनिवार को कोर्ट में तारीख कर सुनील शाम को घर पहुंचा था। करीब एक घंटे तक उसने मोबाइल पर प्रियंका से बात की। प्रियंका ने समझौता करने से मना कर दिया। इससे परेशान होकर उसने जहर खा लिया। एसीपी अंजली विश्वकर्मा के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


मां की गोद में लेट कर बताई जहर खाने की बात
जहर निगलने के बाद सुनील अपनी मां रमादेवी के पास पहुंचा। उनकी गोद में लेटकर उसने बताया कि वह अब जिंदा नहीं रहना चाहता। वह मरने जा रहा है। मां ने उसे ऐसी बात करने सेे मना किया। इस पर उसने बताया कि उसने जहर खा लिया है। यह सुनकर उसकी मां घबरा गई। उन्होंने यह बात आसपास के लोगों को बताई। थोड़ी देर बाद सुनील अचेत हो गया। परिजनों का कहना है चार माह पहले ही सुनील के पिता परमानंद की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed