फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Saddened by the death of a precious Persian cat, a young man filed a case against the doctor

Jhansi News: कीमती पर्शियन बिल्ली की मौत से दुखी युवक ने डाॅक्टर पर दर्ज कराया मुकदमा

Fri, 24 Mar 2023 11:44 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Saddened by the death of a precious Persian cat, a young man filed a case against the doctor
झांसी। नवाबाद के सीपी मिशन कंपाउंड निवासी मो.इलयास की पर्शियन बिल्ली की उपचार के दौरान मौत हो गई। इलयास का आरोप है कि डॉक्टर के गलत इंजेक्शन लगाने से उनकी बिल्ली की मौत हुई। वह इसकी शिकायत लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे लेकिन, डॉक्टर ने उनके साथ मारपीट की। इलयास की तहरीर पर नवाबाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को डॉक्टर के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मोबाइल उपकरणों के विक्रेता इलयास ने घर में पर्शियन बिल्ली पाल रखी थी। पर्शियन बिल्ली राजसी नस्ल की होती है। उसकी न्यूनतम कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जाती है। घर के सदस्य बिल्ली के साथ हिल मिल गए थे। फरवरी महीने में बिल्ली की तबीयत बिगड़ गई। 17 फरवरी को वह उसे लेकर इलाहाबाद बैंक चौराहा स्थित डा.रिजवान के क्लीनिक में पहुंचे। यहां उन्होंने इंजेक्शन लगाया लेकिन, बिल्ली की मौत हो गई। वह शिकायत लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे लेकिन, डॉक्टर ने उनके साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। मारपीट करके उनकी घड़ी और चश्मा तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed