{"_id":"66d659bb578076bda107c0e4","slug":"saddened-by-her-fathers-drinking-the-student-commits-suicide-by-swallowing-poison-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-384258-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पिता के शराब पीने से दुखी छात्रा ने जहर निगलकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पिता के शराब पीने से दुखी छात्रा ने जहर निगलकर दी जान
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पिता के शराब पीने की आदत से दुखी होकर छात्रा ने जहर निगल लिया। अचेत हाल में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। सोमवार देर शाम छात्रा की मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
ललितपुर के सोजना गांव निवासी भारती (18) पुत्री अमूल सिंह यादव 12वीं की छात्रा थी। पिता अमूल सिंह के 2013 में एक दुर्घटना के दौरान पैर कट गए थे। उसके बाद से उनको शराब पीने की लत लग गई लेकिन, बेटी भारती इसका विरोध करती थी। परिजनों का कहना है कि भारती पिता से शराब छोड़ने की जिद करती थी। कई बार पिता को शराब न छोड़ने पर जान देने की धमकी भी दे चुकी थी।
तीन दिन पहले भी बेटी ने पिता से शराब छोड़ने की बात कही थी। इसके बावजूद पिता ने शराब पीना बंद नहीं किया। रविवार को भी पिता ने शराब पी ली। यह बात मालूम चलने पर भारती दुखी हो गई। अपने कमरे में जाकर उसने जहर निगल लिया। कुछ देर बाद जब उसकी मां मीरा कमरे में पहुंची तब वह अचेत हाल में पड़ी थी। परिवार के लोग उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उसकी मौत हो गई। परिवार में उससे बड़ी बहन छाया है जबकि छोटा भाई शिवम कोटा में रहकर तैयारी करता है।