फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sachkhand arrived late by 25 hours, Gondwana made us wait for 24 hours

Jhansi News: 25 घंटे की देरी से आई सचखंड, गोंडवाना ने कराया 24 घंटे इंतजार

Sun, 31 Dec 2023 11:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Sachkhand arrived late by 25 hours, Gondwana made us wait for 24 hours
- यात्री बेहाल, ठंड के बीच स्टेशन पर घंटों करना पड़ रहा है इंतजार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। घना कोहरा छाया होने की वजह से ट्रेनों की रफ्तार बुरी तरह से पटरी से उतरी हुई है। स्थिति यह है कि शनिवार को आने वाली सचखंड एक्सप्रेस 25 घंटे की देरी से रविवार को झांसी पहुंची, जबकि गोंडवाना एक्सप्रेस ने यात्रियों को 24 घंटे इंतजार कराया। इससे यात्रियों का हाल बेहाल बना हुआ है। उन्हें ठिठुरन के बीच स्टेशन पर बैठकर घंटों ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है।
घना कोहरा छाया होने की वजह से ट्रेनों के देरी से आने का सिलसिला लगातार बना हुआ है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेनों की है। सेमी हाईस्पीड ट्रेनों की रफ्तार भी मंद पड़ी हुई है। रविवार को शताब्दी आठ घंटे, वंदे भारत पांच घंटे और गतिमान एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे की देरी से यहां आई। इसके अलावा कुुरुक्षेत्र एक्सप्रेस 21 घंटे, एमपी संपर्क क्रांति 19 घंटे, दक्षिण एक्सप्रेस 15 घंटे, पठानकोट 12 घंटे, महाकौशल एक्सप्रेस 9.30 घंटे, चंडीगढ़-यशवंतपुर 9.30 घंटे की देरी से चल रहीं हैं। जबकि, मंगला, यशवंतपुर संपर्क क्रांति, पातालकोट, उत्कल व विशाखापट्टनम एक्सप्रेस आठ-आठ घंटे की देरी से चल रहीं हैं। वहीं, यूपी संपर्क क्रांति पांच घंटे, श्रीराम एक्सप्रेस चार घंटे, समता साढ़े पांच व पंजाब मेल चार घंटे की देरी से झांसी पहुंचीं। इसके अलावा अन्य ट्रेनें भी घंटों की देरी से चल रहीं हैं।
विज्ञापन

0000000


स्टेशन पर शुरू की गई हेल्प डेस्क

झांसी। कोहरे की वजह से ट्रेनें घंटों की देरी से यहां पहुंच रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए

रेलवे की ओर से स्टेशन पर हेल्प डेस्क बनाई गई है। स्टेशन डायरेक्टर सीमा तिवारी ने बताया कि हेल्प डेस्क पर यात्री ट्रेनों के निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, टिकट रिफंड आदि से जुड़ी जानकारियां ले सकेंगे। डेस्क पर अलग से कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed