फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sabers tax on vehicles full of illegal mining DM strict

रिसाला चुंगी पर अवैध खनन से भरे वाहनों पर डीएम सख्त

Sat, 25 Jul 2015 11:27 PM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Sat, 25 Jul 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
बस स्टेशन रोड और रिसाला चुंगी के आसपास धड़ल्ले से ईंट, बालू व गिट्टी का व्यवसाय किया जा रहा है। अवैध तरीके से होने वाले व्यापार से न सिर्फ यातायात प्रभावित हो रहा है, बल्कि राजस्व की भी हानि हो रही है। डीएम ने नगर आयुक्त, खनन अधिकारी, उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी सदर को निरीक्षण कर खनिज से भरे वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

रिसाला चुंगी चौराहा शहर की ओर इंट्री करने का प्रवेश द्वार माना जाता है। यहां पर अवैध तरीके से व्यापारी बड़ी गाड़ियों पर ईंट, बालू और गिट्टी का व्यापार करते हैं। बेतरतीब वाहन खड़े होने से आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। जबकि, पूर्व में नगर निगम प्रशासन द्वारा कई बार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर इन्हें हटाया जा चुका है। लेकिन, दोबारा मनमानी तरीके  से व्यापार किया जाता है। इतना ही नहीं लाखों रुपये का व्यवसाय करने वाले यह व्यापारी नगर निगम को सरकारी टैक्स भी नहीं देते हैं। इससे राजस्व का नुकसान हो रहा है। डीएम ने अधिकारियों को जारी पत्र में कहा है कि रिसाला चुंगी के आसपास खनिज विक्रय के लिए खडे़ होने वाले वाहनों के चालकों और स्वामियों पर कार्रवाई की जाए। इसके बाद भी सुधार न होने पर वाहन जब्त किए जाएं। निरीक्षण के दौरान उक्त मार्ग पर खनिज से लदे वाहन मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


मिलीभगत से हो रहा है धंधा
झांसी। रिसाला चुंगी के आसपास ईंट, बालू और गिट्टी का धंधा जिम्मेदार विभाग के अधिकारी और जन प्रतिनिधियों की मिलीभगत से हो रहा है। सुबह दो घंटे होने वाले इस धंधे में लाखों रुपये का व्यापार सड़क पर खडे़-खडे़ हो जाता है। स्थान नियत होने से आवास का निर्माण करा रहे लोग हाथों-हाथ निर्माण सामग्री खरीद लेते हैं। जन प्रतिनिधियों व राजनीतिक दखल के चलते अधिकारी भी अवैध व्यवसाय को रोकने की हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed