फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rural's body was found hanging from tree

ग्रामीण का शव पेड़ से लटका मिला

Sat, 23 May 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 23 May 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
झांसी। बस स्टैंड पर बेटे को चाय की दुकान पर बैठाकर गायब व्यक्ति का शव शुक्रवार सुबह आरटीओ के सामने जंगल में पेड़ से लटका मिला।
विज्ञापन


समथर के मोहल्ला वनरसियाना निवासी सुरेश बाबू (40) पुत्र हरजू मेहनत मजदूरी करके परिवार का लालन पालन कर रहा था। उसके दो बेटी हैं, जिसमें से एक का रिश्ता पक्का हो चुका है। परिवार की आर्थिक स्थिति को देख उसका 17 वर्षीय पुत्र जीतू वाराणसी में पानी के बतासे बेचता है। बेटे के दो-तीन माह से घर नहीं आने और बेटी की शादी नजदीक होने की वजह से चार दिन पूर्व सुरेश वाराणसी गया था। वहां से पिता पुत्र ट्रेन से झांसी आए। आपे से बस स्टैंड आए, जहां दोनों समथर की बस का इंतजार करने लगे। कुछ देर बाद सुरेश ने पुत्र से चाय पीने की इच्छा जाहिर की, तो दोनों चाय के ठेला पर पहुंच गए।


सुरेश पुत्र को पांच मिनट में आने की कहकर चला गया मगर लौटकर नहीं आया। करीब दो घंटे गुजरने के बाद जीतू ने पिता की तलाश शुरू कर दी। इस बीच लोगों ने आरटीओ के सामने जंगल में पेड़ पर एक व्यक्ति को फांसी के फंदे पर लटका देखा, जिससे मौके पर काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर अज्ञात में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच जीतू ने पुलिस को पिता के गायब होने की सूचना दी। पुलिस ने जब फंदे पर लटका मिला शव उसे दिखाया तो उसने  शिनाख्त कर ली। पुलिस के अनुसार सुरेश की मौत के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन




फोरेंसिक टीम से तलब किया स्पष्टीकरण
फंदे पर शव लटका मिलने की सूचना पर एसएसपी किरन एस मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल से सबूत एकत्रित करने के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया मगर वह नहीं पहुंची। दोपहर दो बजे तक टीम के मौके पर नहीं पहुुंचने पर एसएसपी ने स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed