फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rural players showed talent in sports competition

खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Mon, 06 Dec 2021 11:24 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Rural players showed talent in sports competition
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में कुश्ती, दौड़, गोला फेंक, लंबीकूद, ऊंची कूद, शॉटपुट और डिस्कस थ्रो का आयोजन किया। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सीडीओ शैलेष कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमित प्रताप सिंह, अर्थ एवं संख्याधिकारी एसएन त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पुरुष वॉलीबाल में बड़ागांव ने प्रथम और चिरगांव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग के कबड्डी में बड़ागांव ने पहला और बंगरा ने दूसरा स्थान हासिल किया। 50 किलोग्राम कुश्ती में राजदीप प्रथम व शिवम गुप्ता द्वितीय रहे। 54 किलोग्राम में दीपक यादव पहले व अभय प्रताप दूसरे नंबर पर रहे। 58 किलोग्राम कुश्ती में राघवेंद्र कुशवाहा, अभिषेक श्रीवास व चंद्रेश कुमार पहले व सुधीर कुमार ने दूसरे स्थान पर रहे। वहीं 100 मीटर पुरुष वर्ग में सचिन राजपूत प्रथम, अंशु रजक द्वितीय, विजय श्रीवास तृतीय, महिला वर्ग में मोहिनी ने पहला, प्रियंका कुशवाहा ने दूसरा, मीनू रजक ने तीसरा, 200 मीटर पुरुष वर्ग में सचिन राजपूत प्रथम, जयंत सिंह द्वितीय, आशीष राजपूत तृतीय, महिला वर्ग में शोभा रायकवार ने पहला, पिंकी कुशवाहा ने दूसरा, मीनू रजक ने तीसरा, 400 मीटर दौड़ में पुरुष में आरिफ पहले, सचिन राजपूत दूसरे, योगेंद्र तीसरे, महिला वर्ग में शोभा रायकवार ने पहला, प्रियंका कुशवाहा ने दूसरा, उमा कुशवाहा ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ में संजय राजपूत पहले, ताहिर खान दूसरे एवं यशस्वी कुमार तीसरे, महिला वर्ग में शोभा रायकवार प्रथम, महक द्वितीय, मोहनी तृतीय, 1500 मीटर के पुरुष वर्ग में नकुल यादव ने पहला, आशीष ने दूसरा, सतेंद्र ने तीसरा, महिला वर्ग में छाया ठाकुर पहले, रामदेवी दूसरे, उमा कुशवाहा तीसरे, 3000 मीटर दौड़ में अभिषेक राजपूत ने पहला, प्रियंका कुशवाहा ने दूसरा, रामदेवी ने तीसरा, गोला फेंक के पुरुष वर्ग में पुनीत पटेल पहले, आयुष्मान सिंह दूसरे व भगत सिंह तीसरे, लंबी कूद के पुरुष वर्ग में ऋतिक ने पहला, पंकज ने दूसरा व विजय श्रीवास ने तीसरा, महिला वर्ग में आंशिका प्रथम, मोहनी कुशवाहा द्वितीय, मोहनी कुशवाहा ने तृतीय, ऊंचीकूद के पुरुष वर्ग में विशाल पहले, मनीष दूसरे और शिवराम ने तीसरे स्थान पर रहे। शॉटपुट में सुनील कुमार प्रथम, आयुष्मान द्वितीय एवं भारत सिंह तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में अंकुश पहले, प्रिंस विश्वकर्मा दूसरे, आकाश तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता का संचालन सुनील द्विवेदी तथा अनीस मुहम्मद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed