फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rupaiya is big in five days, man has chosen his method and then he has to work for five years.

रुपैया तो पांच दिना में बड़ा जैहैं, आदमी ढंग ढौर को चुन लैहैं तो पांच साल काम काड़त रैहै

Thu, 10 Feb 2022 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Rupaiya is big in five days, man has chosen his method and then he has to work for five years.
झांसी। खिरकपट्टी गांव में दोपहर दो बजे सड़क किनारे एक दुकान पर चुनावी चर्चा जारी थी। जीत- हार की संभावनाओं पर चर्चा के बाद प्रत्याशियों के समर्थकों द्वारा दिए जा रहे प्रलोभन पर बात शुरू हुई। प्यारेलाल ने कहा, रुपैया तो पांच दिना में बड़ा जैहैं, अगर आदमी ढंग ढौर को चुन लैहैं तो पांच साल तक बासै काम काड़त रैहैं। ईसैं भैया सब जनन खौं वोटन के बत्तल न तो रुपैया लैंने और न धुतियां। अगर कौनऊ पार्टी मउआ माता को परसाद बांटवे आबै तो बाय तो बिलकुलई वोट नईं देने।
विज्ञापन

चुनावी चर्चा को आगे बढ़ाते हुए बालाराम ने कहा, अबकी बैरे जीखौ वोट दैहैं सो बासे पैला जो वचन हरवा लैंहैं कै हमए गांव में गैल में बगररओ पानी बंद करवे के लाने नाली बनवा देवैं। पास में ही बैठे हरचरन ने कहा कक्का तुम कैहो सो अबै तो सबई जनै कै दे हैं कै हऔ करवा दैं हैं, पै चुनाव के बाद काऊ खौं नई सुनने। पैलां के चुनाव में नेताजी आए तै सो कै गए तै, नालियन कै लाने पैसा आ गऔ तो फिर ठैकेदार साब सबरौ मटिया मैट करके चले गए तै। ग्रामीणों की बातचीत से इस बात के साफ संकेत मिल रहे हैं कि इस चुनाव में प्रत्याशी और उनके समर्थकों को लोगों के गांव गलियों की छोटी-छोटी समस्याओं से भी दो चार होना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed