फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ruckus in District Advocates Association, expulsion of a lawyer

Jhansi News: जिला अधिवक्ता संघ में रार, एक वकील का हुआ निष्कासन

Tue, 05 Mar 2024 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Ruckus in District Advocates Association, expulsion of a lawyer
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। जिला अधिवक्ता संघ में इन दिनों रार मची हुई है। बार भवन के निर्माण में असहयोग करने का आरोप लगाते हुए एक वकील को संघ की सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। वहीं, निष्कासित अधिवक्ता ने संघ के अध्यक्ष पर रंजिश के चलते यह कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। इन दिनों यह प्रकरण वकीलों के बीच चर्चाओं में बना हुआ है।

जजी परिसर में बार भवन की नई बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए पुरानी बिल्डिंग को गिराने का काम शुरू कर दिया गया है। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला का आरोप है कि बार भवन के पास अधिवक्ता मदनलाल बबेले का चैंबर है, जिसे वह हटा नहीं रहे हैं। इससे निर्माण कार्य में बाधा पैदा हो रही है। इसी मामले को लेकर हुई जिला अधिवक्ता संघ की बैठक में अधिवक्ता मदनलाल बबेले की सदस्यता को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। वहीं, अधिवक्ता मदन लाल बबेले का कहना है कि अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला पर एक मुकदमा चल रहा है। मुकदमे में उनके विपक्षी की ओर से वे पैरवी कर रहे हैं, जिससे चलते संघ के अध्यक्ष उनसे बुराई रखते हैं। इसी के चलते उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि उनके चैंबर को तोड़ दिया गया है और उसमें रखा सामान भी गायब कर दिया गया है। इस मामले की वह शिकायत करेंगे। फिलहाल, इस मामले को लेकर वकील दो धड़ों में बंटे नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed