फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   RTO Without number plate not any work in RTO

आज से नंबर प्लेट के बिना आरटीओ में काम नहीं

Tue, 01 Dec 2020 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
RTO Without number plate not any work in RTO
झांसी। अगर आपने वाहन पर अब तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगवाई है, तो आज से आरटीओ कार्यालय में आपका काम नहीं हो सकेगा। परिवहन विभाग ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर सख्ती कर दी है। आदेश के मुताबिक जिन वाहनों में नंबर प्लेट नहीं होगी, उन वाहन चालकों के विभाग से संबंधित काम नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार का जोर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने को लेकर है। 2019 से पुराने वाहनों में नंबर प्लेट लगवाने के विभाग की ओर से लगातार वाहन चालकों से अपील की जा रही है। लेकिन जिले में बड़ी संख्या में वाहन चालकों ने अब तक नंबर प्लेट नहीं लगवाई है। इसे लेकर परिवहन विभाग आज से सख्ती करने जा रहा है। इसके तहत एक दिसंबर से नंबर प्लेट नहीं लगवाने वाले वाहन चालकों के वाहन की फिटनेस जांच, वाहन नवीनीकरण, डीएल आवेदन समेत तमाम कार्य नहीं हो सकेंगे। वाहन चालकों को कार्यालय पहुंचने पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और उसकी रसीद दिखानी होगी। एआरटीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगवाने वाले वाहन चालकों के काम कार्यालय में नहीं हो सकेंगे। आज से यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed