{"_id":"687ff11b4e48ed11c004d9b5","slug":"rto-tightens-its-grip-on-those-who-do-not-pay-tax-now-issues-rc-after-notice-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-603470-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: टैक्स न भरने वालों पर आरटीओ ने कसा शिकंजा, नोटिस के बाद अब जारी की आरसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: टैक्स न भरने वालों पर आरटीओ ने कसा शिकंजा, नोटिस के बाद अब जारी की आरसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बकायेदार वाहन मालिकों पर परिवहन विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। 700 वाहन मालिकों को नोटिस के बाद अब आरसी जारी की है। ऐसे में अब इनसे बकाया की वसूली राजस्व विभाग करेगा। यदि वह बकाया चुकता नहीं करेंगे तो इनकी संपत्ति कुर्क की जाएगी।
जिले में एक लाख से अधिक वाणिज्यिक वाहन हैं, जिन्हें टैक्स देना होता है। 2 हजार से अधिक वाहन हैं, जिन पर लाखों रुपये का बकाया है। बकाया जमा कराने के लिए परिवहन विभाग बार-बार नोटिस भेज रहा है, लेकिन बकायेदार टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं। ऐसे में 700 बकायेदार, जिन पर करीब 5 करोड़ रुपये का बकाया है। आरसी जारी करने के साथ 8 करोड़ के बकायेदार 1500 वाहन मालिकों को नोटिस भी भेजे गए हैं। नोटिस में उन्हें चेतावनी दी है कि जल्द ही वह अपना बकाया चुकता कर दें, वरन उनके खिलाफ भी आरसी जारी कर दी जाएगी। एआरटीओ प्रशासन डॉ. सुजीत सिंह ने बताया कि बकायेदारों के खिलाफ विभाग की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन