{"_id":"658f11a9a73a792a1605a90b","slug":"rte-first-phase-of-admission-for-new-session-from-january-20-jhansi-news-c-11-jhs1006-234375-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीई: नए सत्र के प्रवेश का पहला चरण 20 जनवरी से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीई: नए सत्र के प्रवेश का पहला चरण 20 जनवरी से
Sat, 30 Dec 2023 12:06 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sat, 30 Dec 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत चार चरणों में बच्चों के दाखिले का पहला चरण 20 जनवरी से शुरू हो रहा है। शासन द्वारा सारणी जारी कर प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं।
आरटीई के तहत निजी विद्यालयों की 25 प्रतिशत सीटाें पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को दाखिला दिया जाता है। अगले सत्र के प्रवेश का पहला चरण 20 जनवरी से 18 फरवरी तक रहेगा। वहीं दूसरा चरण एक मार्च से 30 मार्च तक रहेगा। तीसरा चरण 15 अप्रैल से 8 मई और चौथा चरण 1 जून से 20 जून तक रहेगा। प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, इसके आवेदन ऑनलाइन लिए जाएंगे।
-- -- -- -- -- -- --
आवेदन की शर्तें
प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी को निवास प्रमाण पत्र पर अंकित पते के एक किलोमीटर की परिधि में विद्यालय चयनित करना होगा। इसके साथ ही इस परिधि में कोई परिषदीय विद्यालय न हो और हों भी तो कक्षा एक की सीट फुल हाें। इसका शपथ पत्र भी जमा करना होगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
लगेंगे ये दस्तावेज
ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन की प्रति, निवास प्रमाण पत्र, (आधार कार्ड, वोटर कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक पासबुक) में से कोई एक आय प्रमाणपत्र, बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र और विकलांग प्रमाणपत्र (यदि है तो) बीआरसी पर अनिवार्य रूप से जमा करना होगा।
20 जनवरी से आरटीई के प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो रही है, इसके निर्देश जारी हो गए हैं। आवेदन करते समय अभिभावक ध्यान रखें कि किसी प्रकार की कोई त्रुटि न हो। नियम और शर्तों के अनुसार ही आवेदन फार्म भरें। - नीलम यादव, बीएसए।