फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   RSS shakhas at home

घरों में लग रही हैं संघ की कुटुंब शाखाएं

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
RSS shakhas at home
कुटुंब शाखा में स्वयं सेवक के घर में रह रहे परिजन ही शामिल हो सकते हैं। जो सभी संघ प्रार्थना कर सूर्य नमस्कार, योग, महापुरुषों पर बौद्धिक चर्चा आदि में प्रतिभाग करते हैं। वहीं, संघ द्वारा यह जानकारी जुटाई जा रही है, कि अभी तक कितने स्वयंसेवक अपने घरों में ही कुटुंब शाखाएं चला रहे हैं। संघ परिवार की शाखाएं अमूमन मैदानों में लगती हैं। इसमें सभीस्वयं सेवक योग, व्यायाम, सूर्य नमस्कार, संघ ध्वज वंदना आदि करते हैं। लॉकडाउन के कारण अब यह शाखाएं मैदानों में नहीं लग रही हैं। झांसी महानगर में स्वयंसेवकों की काफी अच्छी खासी संख्या है। इनके परिजन भी संघ के कार्यों को गहराइयों से समझें इसके लिए लॉकडाउन के चलते घरों में कुटुुंब शाखाएं लगनी शुरू हो गई हैं। हालांकि कुटुंब शाखाओं की वीडियो एवं फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की अनुमति नहीं है। संघ के सह प्रांत प्रचारक अनिल श्रीवास्तव के अनुसार यह शाखा एक घंटे की रहती है। जो घर के किसी भी कमरे अथवा छत में लग सकती है। इसमें सिर्फ घर में रह रहे परिवार के सदस्य ही शामिल होते हैं। सभी संघ ध्वज प्रार्थना, शारीरिक व्यायाम, योग, महापुरुषों पर चर्चा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed