{"_id":"5d9c09d98ebc3e017f1e7095","slug":"rss-celebrates-dussehra-in-jhansi-criticises-people-opposing-ravan-dahan","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: संघ ने शस्त्र पूजन के साथ मनाया दशहरा, मुख्यअतिथि बोले- रावण दहन का विरोध करते हैं उसके वंशज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: संघ ने शस्त्र पूजन के साथ मनाया दशहरा, मुख्यअतिथि बोले- रावण दहन का विरोध करते हैं उसके वंशज
Tue, 08 Oct 2019 09:30 AM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Prachi Priyam
Updated Tue, 08 Oct 2019 09:30 AM IST
विज्ञापन
शस्त्र पूजन
- फोटो : अमर उजाला
झांसी के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ईकाई ने मंगलवार को लक्ष्मीबाई व्यायाम शाला में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हस्तीमल की अगुआई में शस्त्र पूजन कर दशहरा पर्व मनाया। इस दौरान मुख्य अतिथि हस्तीमल ने कहा की आज बुराई के प्रतीक रावण के वंशज भी निकल आए हैं, जो रावण दहन का विरोध करते हैं।
विज्ञापन
वह कहते हैं कि हम रावण के वंशज हैं, वह विद्वान था। उन्होंने आगे कहा कि वे रावण के अहंकार व बुराई को भूल रहे हैं। वो लोग देश को खंडित करने के प्रयास में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
हस्तीमल ने कहा कि हमरे देश में रहने वाले विभिन्न जाति-धर्म के लोग एक ही हैं। हमारे पूर्वजों, गुरूओं व संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने सभी को एक धारा में लेकर चलने की कोशिश की है। काफी लोगों ने संघ को तोड़ने की कोशिश की पर आज भी संघ अपनी नीतियों के आधार पर खड़ा है।
विज्ञापन