{"_id":"59d937454f1c1bce538b6430","slug":"rpf-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट चेकिंग में शामिल नहीं होगी आरपीएफ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट चेकिंग में शामिल नहीं होगी आरपीएफ
jhansi
Updated Sun, 08 Oct 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
rpf jhansi news 1
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबल एक्सप्रेस में सवार इंजी राहुल सिंह की मऊरानीपुर के पास गिरने से हुई मौत के बाद से आरपीएफ यात्री सुरक्षा को लेकर फूंक- फूंककर कर कदम रख रही है। मालूम हो कि इस मामले में आरपीएफ के आठ सिपाही जांच का सामना कर रहे हैं। इस घटना के बाद से आरपीएफ महानिदेशक ने जवानों को अग्रिम आदेश तक टिकट चेकिंग में शामिल न होने के आदेश दिए हैं।
शनिवार को आरपीएफ कमांडेंट आशीष मिश्रा ने सुरक्षा सम्मेलन में इस आदेश को दोहराते हुए जवानों से कहा कि किसी भी पोस्ट के जवान टिकट चेकिंग में शामिल नहीं होंगे, चाहे वह मजिस्ट्रेट चेकिंग की क्यों न हो? क्योंकि, टिकट चेकिंग में पकड़ा जाना कोई इतना बड़ा अपराध नहीं होता है कि इसके लिए सुरक्षा दी जाए। दीपावली पर ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए उन्होंने जवानों को आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों के साथ नम्रतापूर्ण व्यवहार किया जाए। यात्रियों के सामान की सुरक्षा करें और नियम के तहत की जांच की जाए। स्टाफ को तनाव मुक्त रहने के लिए योग, व्यायाम और परिवार के साथ रहने की सलाह दी। इस मौके पर सहायक सुरक्षा आयुक्त पीएस राय, निरीक्षक राजीव उपाध्याय, उपनिरीक्षक नंदलाल मीणा, हरीराम यादव, घनश्याम दास उपस्थित थे।