{"_id":"6224bbec8074c975384b3e8c","slug":"rpf-caught-agra-passenger-29-kg-silver-recovered-in-samta-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"समता एक्सप्रेस से 29 किग्रा. चांदी बरामद : 20 लाख से अधिक का माल लेकर जा रहा था यात्री, चेकिंग के दौरान पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समता एक्सप्रेस से 29 किग्रा. चांदी बरामद : 20 लाख से अधिक का माल लेकर जा रहा था यात्री, चेकिंग के दौरान पकड़ा
Sun, 06 Mar 2022 07:23 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 06 Mar 2022 07:23 PM IST
सार
समता एक्सप्रेस ट्रेन में आरपीएफ क्राइम ब्रांच की टीम को जांच के दौरान बड़ी सफलता मिली। एक यात्री के पास भारी मात्रा में चांदी मिली। जिसकी कीमत 20.30 लाख रुपये बताई जा रही है। यात्री को माल के साथ आयकर विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ट्रेनों में विशेष चेकिंग की जा रही है। इसी के चलते समता एक्सप्रेस ट्रेन में आरपीएफ क्राइम ब्रांच की टीम को जांच के दौरान बड़ी सफलता मिली। टीम को जांच के दौरान एक यात्री के पास भारी मात्रा में चांदी मिली। जिसकी कीमत 20 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक समता एक्सप्रेस में जांच कर रही आरपीएफ क्राइम ब्रांच की टीम ने कोच नंबर बी-4 में यात्रा कर रहे लोहा मंडी आगरा निवासी कन्हैयालाल के पास से 29 किलोग्राम चांदी बरामद की। जिसकी कीमत 20 लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
पूछताछ में यात्री चांदी से संबंधित कोई प्रपत्र नहीं दिखा सका। इस पर यात्री को माल के साथ आयकर विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। जिससे मामले की पूरी जांच कर आगे की कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन