फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   roz a rahe cona ke naye case

झांसी में 688 नए संक्रमित मिले, 15 ने तोड़ा दम

Sun, 02 May 2021 01:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
roz a rahe cona ke naye case
झांसी। कोरोना वायरस से मौतें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। शनिवार को कोरोना संक्रमित 15 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि, 688 पॉजिटिव मिले हैं। शनिवार को जिले में 4056 सैंपलों की जांच की गई। इसमें आरटीपीसीआर मशीन से 1317, ट्रू नेट से 26 और एंटीजन किट से 2713 नमूने जांचे गए। इनकी जांच में 688 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। संक्रमितों में निजी डॉक्टरों के अलावा जीआरपी के पुलिस कर्मचारी भी शामिल हैं। वहीं, 15 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में मेडिकल की 67 वर्षीय वृद्धा, भट्टागांव के 45 वर्षीय व्यक्ति, हजारयन मुहल्ल की 62 साल की वृद्धा, दीनदयाल नगर का 46 वर्षीय व्यक्ति, कैमासन नगर का 49 साल का व्यक्ति, खातीबाबा के 57 वर्ष के व्यक्ति, मऊरानीपुर के 65 वर्षीय वृद्ध, रमइयापुरा चिरगांव के 80 साल के वृद्ध, परसट मोहल्ले के 42 साल के व्यक्ति, आवास विकास के 65 साल के वृद्ध, सुभाष नगर के 71 वर्षीय बुजुर्ग, सिविल लाइन के 62 साल की वृद्धा, ओमशांति नगर के 71 साल के बुजुर्ग, वर्मा कॉलोनी के 70 वर्षीय वृद्ध महिला शामिल हैं। अब संक्रमितों की संख्या 27264 हो गई है। वहीं, मरने वालों की संख्या 285 हो गई है। एक्टिव केस भी 7590 हो गए हैं। रिकवरी रेट 71.11 प्रतिशत हो गया है। लक्षण वाले मरीज 1090 हैं, इसमें 325 की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed