{"_id":"5e4036178ebc3ee5e924f9f7","slug":"rooms-found-in-hotels-without-id-proof-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बिना आईडी प्रूफ के होटलों में मिल रहे कमरे, बांग्लादेशियों के एक सप्ताह रहने के बाद खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बिना आईडी प्रूफ के होटलों में मिल रहे कमरे, बांग्लादेशियों के एक सप्ताह रहने के बाद खुली पोल
Sun, 09 Feb 2020 10:10 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 09 Feb 2020 10:10 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
जिले की सुरक्षा व्यवस्था से होटल संचालक बड़ा खिलवाड़ कर रहे हैं। चंद रुपयों की लालच में बिना पहचान पत्र के ही कमरे दिए जा रहे हैं। ताजा उदाहरण थाना नवाबाद क्षेत्र के पास होटल कर्मा का है, जहां एक सप्ताह तक बांग्लादेशी आराम से रह रह थे। यही हाल झांसी के कई होटलों का है। इन होटलों में आसानी से बदमाश व असामाजिक तत्व रहकर चले जाते हैं। पुलिस की अचानक चेकिंग के दौरान भी आज तक कोई हाथ नहीं आया।
विज्ञापन
शनिवार को थाना बबीना पुलिस ने भेल क्षेत्र से सात बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया। उनकी गिरफ्तारी के बाद बाद जहां हड़कंप मचा हुआ है। इस पूरे मामले में सबसे बड़ी लापरवाही थाना नवाबाद क्षेत्र स्थित होटल कर्मा की सामने आई है। एक सप्ताह पहले झांसी आए सभी बांग्लादेशी कर्मा होटल में ठहरे। इनकी बोलचाल व पहनावा भी अलग होने के कारण होटल कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी। इसके चलते सभी एक सप्ताह से आसानी से झांसी में रह रहे थे।
विज्ञापन
पता चला है कि महानगर के कुछ होटलों में बिना पहचान पत्र के आसानी से कमरे मुहैया कराए जा रहे हैं। इनमें कौन ठहरा था, कब, कहां से आया था और कहां चला गया। इसकी कोई भी जानकारी होटल के रजिस्टरों में दर्ज नहीं की जाती। जिले के कई होटलों में इस तरह का खेल चल रहा है, जो जिले की सुरक्षा व्यवस्था से बड़ा खिलवाड़ कर रहे हैं। चंद रुपयों की लालच में यह सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ कर रहे हैं। कई बार पुलिस आकस्मिक चेकिंग भी करती है, लेकिन पहले से ही सूचना लीक होने के कारण कोई भी पुलिस के हाथ नहीं आता है। यह खेल लंबे समय से होटलों में चल रहा है।
विज्ञापन
होटलों में बुक रहते थाने वालों के लिए कमरे
सबसे खास बात तो यह है कि थाना क्षेत्रों में पड़ने वाले होटलों में एक रूम तक थाने के लिए बुक रहता है। नवाबाद थाना क्षेत्र में एक चर्चित होटल तो ऐसा भी है, जिसमें कई इंस्पेक्टर आराम से रहते हैं। उनके लिए सारी सुविधाएं भी मुहैया कराई जाती है। यहां लंबे समय से इंस्पेक्टर व पुलिसकर्मी रहते हैं। अब ऐसे में यदि होटल में गलत काम होगा तो उस पर कार्रवाई कौन करेगा। इसकी आड़ में बड़े-बड़े काम होटलों में हो रहे हैं।
अधिकांशत: बंद रहते कैमरे
होटलों के आसपास कई बार बड़ी घटनाएं हुई। पुलिस ने जांच के दौरान होटलों के कैमरे खंगाले तो मायूसी हाथ मिली। कई बार होटलों के बाहर लगे कैमरे बंद मिले। ऐसा एक बार नहीं बल्कि कई बार हुआ। ऐसे में पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने से होटल संचालकों ने कोई ध्यान नहीं दिया।
प्रेमी जोड़ों को भी आसानी से मुहैया होते कमरे
प्रेमी जोड़ों को भी आसानी से होटल ऊंचे दामों पर मुहैया हो रहे हैं। इसके लिए बाकायदा होटलों के आसपास रहने वाले दलालों से संपर्क कर कमरे लिए जा सकते हैं। पिछले सप्ताह एक होटल में भी विवाद हो गया था।
होटल संचालकों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए बड़े स्तर पर चेकिंग अभियान की तैयारी है। इसके लिए एसएसपी ने निर्देश जारी किए हैं। जल्द ही अधिकारियों के नेतृत्व में गोपनीय तरीके से पुलिस टीमें आकस्मिक छापेमारी कर कार्रवाई करेंगी।
केवी अशोक, एएसपी/सीओ सदर