{"_id":"5cdc68f5bdec22074c2628bf","slug":"robbery-in-shiv-parivar-coloney","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश, टीवी ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश, टीवी ले गए
Thu, 16 May 2019 01:01 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Thu, 16 May 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बुधवार को थाना कोतवाली क्षेत्र के शिव परिवार कॉलोनी स्थित एक मकान के पीछे का गेट तोड़कर दिनदहाड़े बदमाश घर में प्रवेश कर गए। बदमाश कमरे में रखी टीवी ही ले जा सके। जाते समय बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे भी ले जाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसमें बदमाश दिखाई पड़े हैं। बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
शिव परिवार कॉलोनी स्थित अंजनी माता मंदिर के पीछे परमानंद शर्मा का मकान है। उन्होंने बताया कि बुधवार की दोपहर वे ताला लगाकर नई बस्ती स्थित पुराने मकान में गए थे। इसी दौरान मौैका पाकर बदमाश दिनदहाड़े पीछे का गेट तोड़कर अंदर घर में प्रवेश कर गए। अंदर कमरे में रखी टीवी ले गए। अन्य कमरों में भी अंदर घुसने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। गृहस्वामी ने बताया कि बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़ने का प्रयास किया। परमानंद ने बताया कि जब वह शाम को घर वापस लौटकर जैसे ही अंदर पहुंचे तो पीछे का गेट टूटा व सामान बिखरा देख घबरा गए। खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। बदमाशों की पहचान के लिए देर रात पुलिस घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुटी रही।