फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Two bike riders killed and one critically injured after being hit by a speeding vehicle

Jhansi: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत, एक गंभीर, गांव लौट रहे तीनों

Sun, 23 Aug 2026 09:17 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 23 Aug 2026 09:17 AM IST
सार

तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। जब वे कुर्रा गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। 

विज्ञापन
Jhansi: Two bike riders killed and one critically injured after being hit by a speeding vehicle
सड़क दुर्घटना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर के राठ थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल है। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक उछलकर सड़क किनारे गहरे नाले में जा गिरा, जबकि दो अन्य सड़क पर गिरकर घायल हो गए। शनिवार सुबह नाले से युवक का शव बरामद हुआ, वहीं इलाज के दौरान अस्पताल में दूसरे ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


राठ थाना क्षेत्र के इठकोर गांव निवासी राम गणेश परिहार (50) शुक्रवार को अपने साथियों राजू अहिरवार (35) और माधव (40) के साथ किसी काम से राठ गए थे। शुक्रवार रात करीब आठ बजे तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। जब वे कुर्रा गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राजू करीब 15 फीट दूर सड़क किनारे पांच फीट गहरे नाले में जा गिरा। बारिश के कारण नाले में पानी भरा हुआ था। वहीं, राम गणेश और माधव सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राम गणेश और माधव को तुरंत अस्पताल भेजा, लेकिन अंधेरा होने के कारण पुलिस व स्थानीय लोग नाले में गिरे राजू को नहीं देख सके।
विज्ञापन


शनिवार सुबह जब अस्पताल में भर्ती माधव को होश आया, तब उसने राजू के नाले में गिरने की बात परिजनों को बताई। इसके बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की, तब नाले से राजू का शव बरामद हुआ। उधर, गंभीर हालत के चलते राम गणेश को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, जहां शनिवार को इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed