{"_id":"5c3a5254bdec2273250b00e4","slug":"robbery-at-sarfra-trader-house-father-son-shot-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफा कारोबारी के घर डकैती, पिता-पुत्र को गोली मारी, पुलिस की कई टीमें लगीं पड़ताल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफा कारोबारी के घर डकैती, पिता-पुत्र को गोली मारी, पुलिस की कई टीमें लगीं पड़ताल में
Sun, 13 Jan 2019 02:17 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 13 Jan 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन
गोलीबारी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार की रात सशस्त्र बदमाशों ने थाना टोड़ीफतेहपुर के गांव रेवन में सर्राफा कारोबारी के घर में डकैती डाली। इस दौरान विरोध करने पर उन्होंने सर्राफा कारोबारी व उसके पुत्र को गोली मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद बदमाश लाखों रुपये के जेवरात व नकदी लेकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज लाई। हालत गंभीर होने पर पिता-पुत्र को दिल्ली रेफर कर दिया गया। बदमाशों की धरपकड़ को पुलिस की कई टीमें लगा दी गई हैं।
विज्ञापन
रेवन गांव में रहने वाले सुनील जोशी उर्फ प्रहलाद घर में सोने चांदी के जेवर बनाने की दुकान खोले हुए हैं। शुक्रवार की रात में सुनील के अलावा पत्नी अभिलाषा सोनी, पुत्री शिवानी सोनी, पुत्र आकाश व मयंक अपने कमरों में सो रहे थे। रात में करीब डेढ़ बजे छत के रास्ते से बदमाश मकान में आ गए। इसी बीच आकाश पानी पीने के लिए आंगन में पहुंचा तो उसे बदमाशों ने तमंचे के बल पर रोक लिया। बदमाशों को देख आकाश चिल्लाया।
विज्ञापन
आवाज सुनकर परिवार के सदस्य जाग गए। भाई मयंक बाहर आया तो बदमाशों ने उसे भी पकड़ने का प्रयास किया। वह बदमाशों से भिड़ गया। इसी दौरान एक बदमाश ने तमंचे से आकाश के कंधे में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर सुनील कमरे से बाहर निकले।बदमाशों को देखकर वह नीचे के कमरे में पहुंचे और लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाई। बदमाशों ने उनको भी गोली मार दी। सुनील के पेट में गोली लगी। इसके बाद बदमाश कमरे में रखा जेवरात से भरा थैला उठाकर भाग निकले। सूचना मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। खुलासे के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। घटना का जल्द खुलासा होगा। कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। - डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी